Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MLA रविंद्र सिंह भाटी को DM टीना डाबी ने दिया तगड़ा झटका! जानें क्या है पूरा मामला

MLA Ravindra Singh Bhati: अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 8 जनवरी को जारी एक आदेश में उल्लेख किया कि रायसिंह, गिरधरसिंह, रेवंतसिंह व अन्य ने 7 जनवरी को प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया कि उक्त कार्यक्रम रोहिड़ी में आयोजित हो रहा है। ये प्रतिबंधित क्षेत्र में है...

2 min read
Google source verification

Rohiri Mahotsav 2025: राजस्थान के चर्चित निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी को DM टीना डाबी ने बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी की ओर से 12 जनवरी को रोहिड़ी गांव के धोरों पर युवा दिवस पर प्रस्तावित दी रोहिड़ी फेस्ट कार्यक्रम की इजाजत को प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। गडरारोड़ उपखण्ड अधिकारी की ओर से 31 दिसंबर को इजाजत मिलने के बाद तैयारियां अंतिम चरण में थी। निरस्त करने की वजह प्रतिबंधित क्षेत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा बताया गया है।

निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह ने 12 जनवरी को रोहिड़ी तहसील गडरारोड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम द रोहिड़ी फेस्ट के आयोजन को लेकर गडरारोड़ तहसीलदार से 11 दिसंबर 2024 को इजाजत मांगी थी। इस पर गडरारोड़ उपखण्ड अधिकारी ने 31 दिसंबर को एक आदेश जारी कर अनुमति दी थी। साथ ही आयोजन की संपूर्ण जिमेदारी आयोजक की होने का उल्लेख किया था।

यह भी पढ़ें : दौसा कलक्टर साहब… मैं अभी जिन्दा हूं, मेरी मदद कीजिए, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे

इजाजत के बाद शुरू की तैयारियां


इजाजत के बाद शिव विधायक ने तैयारियां प्रारंभ कर दी।। सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार भी प्रारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोहिड़ी के धोरों पर आयोजन और मांगणिहार लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होने का उल्लेख था।

यह दावा किया जा रहा है कि बॉर्डर के गांव अंतिम नहीं पहले आते है। जब इन गांवों के विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा था, तो फिर निरस्त क्यों किया? सूची दी जा चुकी है। इजाजत को इस तरह निरस्त करना ठीक नहीं है। लोक कला और संस्कृति, पर्यटन विकास, बॉर्डर के गांवों के डवलपमेंट की सोच से यह कार्यक्रम हो रहा था।

  • रविन्द्रसिंह भाटी, विधायक शिव

निरस्त कर दिया कार्यक्रम


जिला पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, एवं उपखण्ड अधिकारी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आदेश में लिखा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। भारत सरकार की अधिसूचना वर्ष 1961 व 1996 के तहत प्रतिबंधित है, जिसमें निवासरत व्यक्तियों के अलावा समस्त नागरिक गैर इजाजत प्रवेश नहीं ले सकते हैं। साथ ही यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से उक्त स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन करना उचित नहीं है। साथ ही ये भी ऐतराज लगाया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की सूची नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के लिए एक और अच्छी खबर, अब 263 KM दूर से आएगा यमुना का पानी, खर्च होंगे 25 हजार करोड़

यह आया ऐतराज


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 8 जनवरी को जारी एक आदेश में उल्लेख किया कि रायसिंह, गिरधरसिंह, रेवंतसिंह व अन्य ने 7 जनवरी को प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया कि उक्त कार्यक्रम रोहिड़ी में आयोजित हो रहा है। ये प्रतिबंधित क्षेत्र में है। भारत-पाक सीमा के पास होने से कार्यक्रम में बाहरी लोगों के आने से संदिग्ध गतिविधियों का अंदेशा है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम को निरस्त करने की मांग की।