scriptविवाहिता ने ससुराल पक्ष के आठ जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया | Dowry case filed against in-laws parties | Patrika News

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के आठ जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया

locationबाड़मेरPublished: Apr 05, 2019 02:19:25 pm

Submitted by:

Moola Ram

ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
 

Dowry case filed against in-laws parties

Dowry case filed against in-laws parties

शिव. क्षेत्र के देवका निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के आठ जनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट करने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार विवाहिता ने मामले में बताया कि 6 वर्ष उसकी शादी मूलगिरी से हुई थी। पति मूलगिरी, ससुर कालूगिरी, सास भीखी देवी, जेठानी गुड्डी, जेठ नेमगिरी, जेठ जगदीशगिरी, ननद मीरां व ननदोई तीर्थगिरी उसे पिछले कई समय से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे।
प्रार्थीनी ने बताया कि 28 मार्च की सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए फंदे पर लटकाने का प्रयास किया।

उसके चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे तथा उसको घायल अवस्था में जोधपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद स्वास्थ्य सामान्य हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
ये भी पढ़े…

बॉर्डर के गांवों में मतदान को लेकर किया जागरूक

सेड़वा. ग्राम पंचायत बाखासर,बावरवाला, चांदासनी, बछवाल, रड़वा एवं लालपुरा में गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को इवीएम एवं वीवीपेट की जानकारी दी गई।
स्वीप कार्यक्रम प्रभारी प्रेमाराम बोला ने बताया कि मतदाताओं से अनिवार्यरूप से मतदान करने की अपील की गई। टीम में व्याख्याता सोहनलाल खीचड़, वरिष्ठ अध्यापक रामनारायण मांजू शामिल हैं। शुक्रवार को उपखंड के नवापुरा, पांडरवाली, गंगासरिया, बोरला, भंवरिया, गिड़ा तथा डिंडावा में कार्यक्रम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो