scriptdrowned in luni river | लूनी नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने 5 घंटे तलाश कर निकाले शव | Patrika News

लूनी नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने 5 घंटे तलाश कर निकाले शव

locationबाड़मेरPublished: Jul 20, 2023 09:44:50 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

जसोल व बालोतरा पुलिस पहुंची

लूनी नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने 5 घंटे तलाश कर निकाले शव
लूनी नदी में नहाने उतरे दो युवक डूबे, गोताखोरों ने 5 घंटे तलाश कर निकाले शव
जसोल में लूनी नदी में नहाने के लिए गए दो युवकों की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को दिन में जसोल निवासी दो युवक नदी में नहाने के लिए गए। लूनी नदी पुल के पास स्थित श्मशान घाट मार्ग किनारे नदी वाले भाग में दोनों युवक दोपहर करीब 1 बजे नहाने के लिए उतरे। यहां बड़े-बड़े गड्ढे होने के बारे में पता न होने के कारण आगे पहुंचने पर युवक नदी में डूब गए। दोपहर का समय होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था।
पुलिस के मुताबिक दोपहर में मार्ग से गुजरते कुछ लोगों ने नदी के बाहर वाले भाग में कपड़े व जूते पड़े हुए देखे। आसपास किसी को नहाते हुए नहीं देख डूबने की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। जसोल व बालोतरा पुलिस वहां पहुंची।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.