scriptपुरानी रंजिश के चलते घर में सो रहे लोगों पर हमला, तीन चोटिल | Due to old enmity attacking people sleeping in house, three injured | Patrika News

पुरानी रंजिश के चलते घर में सो रहे लोगों पर हमला, तीन चोटिल

locationबाड़मेरPublished: Mar 23, 2019 03:10:42 pm

Submitted by:

Moola Ram

– सरवड़ी पुरोहितान की घटना

Due to old enmity attacking people sleeping in house, three injured

Due to old enmity attacking people sleeping in house, three injured

कल्याणपुर. सरवड़ी पुरोहितान में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात्रि करीब 11 बजे घर में सो रहे लोगों पर हमला किया। जिसमें तीन जने चोटिल हो गए।

थानाधिकारी हरचन्द देवासी ने बताया कि सरवड़ी निवासी नेताराम पुत्र खेताराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि पिता खेताराम, माता लीलादेवी, बहन बीबा, भाई किशोर व स्वयं घर में सो रहे थे।
रात्रि में शराब के नशे में धुत होकर सरवड़ी निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र कानसिंह, विक्रमसिंह पुत्र पेपसिंह, विक्रमसिंह पुत्र सुमेरसिंह, विशनसिंह पुत्र पीरसिंह, सुमेरसिंह पुत्र भागुसिंह, दिनेशसिंह पुत्र माधुसिंह, श्रवणसिंह पुत्र डूंगरसिंह व चारलाई निवासी रविन्द्रसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह ने लाठियों से हमला कर जातिसूचक शब्दो से अपमानित किया।
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का उपचार करवाया। जानकारी पर बालोतरा वृत्ताधिकारी छुगसिंह मौके पर पहुंचे।

घटना के मुख्य आरोपी कल्याणपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर महेन्द्रसिंह सहित रविन्द्रसिंह, विशनसिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया।
ये भी पढ़े…

शराब पीकर उत्पात मचाते पांच गिरफ्तार

– गश्त के दौरान चढ़े हत्थे, एक वाहन भी बरामद

बालोतरा. पचपदरा पुलिस ने 19 मार्च रात्रि में शराब के नशे में उत्पात मचाते पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि होली पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त की जा रही थी। इस दौरान एक स्कोर्पियो जीप में सवार युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे।
इस पर पुलिस ने युवकों को पकड़ा, वेनशे में धुत थे। पुलिस ने बताया कि शराब पीकर उत्पाद मचाने पर उगराराम खारापार, नरपत गिड़ा, जेठाराम खोखसर, हरचंद चीबी व धन्नाराम चीबी को गिरफ्तार किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो