scriptखेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती | Games give us the motivation to move forward | Patrika News

खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती

locationबाड़मेरPublished: Sep 02, 2018 06:29:48 pm

Submitted by:

Dilip dave

कुसीप में जिला स्तरीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती

खेलों से हमे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती


सिवाना.

राजकीय उमावि कुसीप में शुक्रवार को जिला स्तरिय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
मुख्य अतिथि गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम हमीरसिंह भायल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता सचिव दीपाराम चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान हुकमसिंह खिंची, डॉ. कमल सिखवाल, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, भाजपा पादरू मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, उपाध्यक्ष वीरसिंह सेला, सरपंच रेणुकंवर खिंची, युवा मंडल कुसीप अध्यक्ष मोरध्वजसिंह खिंची ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सहयोगकर्ता लालसिंह जुगतसिंह राजपुरोहित कुसीप का अतिथियों ने साफा व माला पहनाकर बहुमान किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रभुपुरी गोस्वामी, जेठूसिंह करणोत, फरससिंह, नैनसिंह राजपुरोहित, सांवलराम सुथार आदि मौजूद थे। संचालन शंकरसिंह राजपुरोहित ने किया। निप्र.
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ

बालोतरा. जसोल के सुआदेवी भंसाली राबाउमावि में शनिवार को 63वीं बालिका जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल, विशिष्ट अतिथि जसोल सरपंच जालमसिंह राठौड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्यवाह देवेन्द्र माली, भाजपा जिलामंत्री भवानीसिंह टापरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल सुथार,तेरापंथ सभा अध्यक्ष डंूगरचंद सालेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलें। खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हंै। मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर देश व गांव का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य शशिबाला ने बताया कि बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल की आयोजित प्रतियोगिताओं में 850 बालिकाएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वस्तीराम, मेघवाल, भंवरलाल भंसाली, मोहनलाल खंडेलवाल, पारस प्रजापत, ललित प्रजापति, भरत घोड़ेला, प्रकाश प्रजापत, कृष्णसिंह राजपुरोहित, कान्तिलाल सोनी आदि मौजूद थे। संचालन संतोष पटेल ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता आज से

समदड़ी पत्रिका.
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठंतरी में रविवार से 63 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय 19 वर्ष छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रारंभ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो