scriptअगले बरस तू जल्दी आ…. | Ganapati come soon next year. | Patrika News

अगले बरस तू जल्दी आ….

locationबाड़मेरPublished: Sep 09, 2019 07:24:21 pm

Submitted by:

Moola Ram

– समदड़ी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Ganapati come soon next year.

Ganapati come soon next year.

समदड़ी . कस्बे में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ लूनी नदी में एक साथ दर्जनों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

सोमवार सुबह कस्बे में विभिन्न स्थानो पर स्थापित भगवान गणपति की प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जगह-जगह से विभिन्न टै्रक्टरों पर प्रतिमाओं को सवार कर गाजे-बाजे व डीजेे की स्वर लहरियों के साथ जुलूस निकाले गए।
जुलुस में बड़ी तादाद में श्रद्धालु ने शरीक होकर डीजे के गीतों पर जमकर नृत्य किया। क्षत्रिय घांची समाज की ओर से प्रतिमा विसर्जन के लिए ऊंट गाड़ी पर निकाला गया जुलूस आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
जिसे देखने ग्रामीण उमड़ पड़े। नदी की रपट पर सभी प्रतिमाओ की विधिवत पूजा की गई। इसके बाद दर्जनों प्रतिमाओ को जयकारों के साथ पानी में विसर्जित किया गया।

युवाओं ने नदी रपट पर नहाने का भी आनंद लिया। इससे रपट पर मेला जैसा महौल बना रहा। इसी प्रकार से जेठन्तरी, सुरपुरा व सांवरड़ा में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सांवरड़ा व अन्य जगह पूर्व रात्रि को जागरणों का आयोजन भी हुआ, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो