बाड़मेर

आज राधा को श्याम याद आ गया…

शहर में गरबे की धूम, जगह-जगह डांडियां जमकर खनके…
आज राधा को श्याम याद आ गया…,
माहेश्वरी युवा गरबा समिति

बाड़मेरSep 23, 2017 / 01:43 am

Moola Ram

Garba Ras on DJ

बाड़मेर. नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर में गरबे की धूम रही। जगह-जगह डांडियां जमकर खनके। शाम को ही गली-मोहल्लों में डीजे पर गरबा रास शुरू हो गया। देर तक विभिन्न गरबा मंडलों की ओर से प्रस्तुतियां दी गई।
शहर के शारदा ग्राउंड में माहेश्वरी युवा गरबा समिति के बैनर तले गरबा महोत्सव में महिलाओं व युवतियों ने गुजराती व हिन्दी गरबा गीतों पर खूब डांडियां खनकाए। यहां प्रतिदिन महिला मंडल के लिए अलग ड्रेस कोड तय होता है और उसी के अनुरूप गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती है।
मंडल के पृथ्वी चंडक, राजेन्द्र शारदा, सुमित शारदा व सवाई सांझीरा के नेतृत्व में गरबा रास चल रहा है। इस दरम्यिान कपिल राठी, विक्रम माहेश्वरी व शुभम केला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि यहां पिछले 15 वषोज़्ं से आयोजन चल रहा है। पिछले वषज़् मंडल के सदस्यों ने अहमदाबाद में प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाई और प्रथम रहे। इस बार भी अहमदाबाद में आयोजित कायज़्क्रम में मंडल के सदस्य शिरकत करेंगे।
रामजन्म पर खुशी से झूम उठे श्रद्धालु

रामलीला का मंचन, रामजन्म पर बंटी बधाई

बाड़मेर. शहर के हाई स्कूल मैदान में चल रही रामलीला के मंचन के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान राम के जन्म पर पांडाल जयकारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रेम आचायज़् ने बताया कि मंचन के दौरान राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए श्रृंगी ऋषि से आशीवाज़्द प्राप्त करना, राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का जन्म, विश्वामित्र द्वारा राक्षसों से आश्रम की सुरक्षा के लिए राम व लक्ष्मण को आश्रम ले जाना,ताड़का का वध, अहिल्या का उद्धार आदि के दृश्यों का मंचन किया गया। आचायज़् ने बताया कि शनिवार को सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन होगा।
राम लीला में कमल शर्मा राही, सुमन्त, ताजेन्द्र खारा, जितेन्द्र फुलवारिया, तरुण अग्रवाल, कौशल्या, चंद्रप्रकाश जेतानी, सवाई खत्री, हरीश पुनिया, सवाई सिंह, शान्ति लाल डाभी, कुलदीप प्रजापति, यश जोशी, कार्तिक केला, प्रेम आचार्य विभिन्न भूमिकाएं निभा रहे हैं।

Home / Barmer / आज राधा को श्याम याद आ गया…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.