scriptखेत में गुब्बारा मिलने से फैली सनसनी,जानिए पूरी खबर | Got balloon in the field Spread out Sensation | Patrika News

खेत में गुब्बारा मिलने से फैली सनसनी,जानिए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: Feb 16, 2018 11:27:24 am

Submitted by:

Moola Ram

मौसम विभाग के छोडऩे की संभावना
– पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

Got balloon in the field,Spread out Sensation

Got balloon in the field Spread out Sensation

बालोतरा.क्षेत्र के जानियाना- सराणा स्थित एक खेत में गुरुवार सुबह ट्रांसमीटर नुमा वस्तु से जुड़ा बड़े आकार का गुब्बारा मिला। इस पर खेत मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच इसकी जांच पड़ताल की। गुब्बारा मिलने की जानकारी गांव व आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। लोग कयास लगाने में जुटे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच गुब्बारे को कब्जे लिया और संभावना जताई कि इसे मौसम विभाग ने छोड़ा है।
खेत मालिक मोहनसिंह राजपुरोहित गुरुवार सुबह 6.30 बजे भ्रमण के लिए खेत में गया। तब उसने खेत में एक बड़े आकार का गुब्बारा देखा। पास जाकर देखा तो करीब छह फीट आकार के सफेद रंग के गुब्बारे के नीचे एक ट्रांसमीटर नुमा वस्तु लगी हुई थी। इस पर इसने इसकी सूचना पुलिस व सरपंच को दी। इस पर करीब नौ बजे पुलिस उप अधीक्षक राजेश माथुर, बालोतरा थानाधिकारी भंवरलाल सिरवी व पचपदरा थानाधिकारी हरचंदराम देवासी मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू पहुंचे। वहीं खेत में बड़े आकार को गुब्बारा मिलने की जानकारी पर आसपास के खेतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसके बाद गुब्बारे को कब्जे में लिया। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गुब्बाराम मौसम विभाग की ओर तापमान, हवा का वेग व नमी मापने के लिए छोड़ा गया। गुब्बारा मिलने की जानकारी गांव व आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई। आसपास के खेतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां एकत्रित हो गए। लोग कयास लगाने में जुटे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच गुब्बारे को कब्जे लिया और संभावना जताई कि इसे मौसम विभाग ने छोड़ा है।
गुब्बारा मौसम विभाग ने छोड़ा – सराणा गांव के खेत में मिला गुब्बारा मौसम विभाग का है। जोधपुर से छोड़ा गया है या जयपुर से। इसका पता लगाया जा रहा है। – हरचंदराम देवासी, थानाधिकारी पचपदरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो