पुराने टंेडर का अटका भुगतान- नगरपरिषद के अनुसार पूर्व में टेंडर किए गए थे, जिसके चलते इन पार्क में फव्वारे, फिसल पट्टिया सहित अन्य संसाधन जुटाए गए थे। इसके चलते यहां सुबह-शाम लोगों की चहल-पहल रहती थी। अब स्थिति यह है कि बल्ब, एलईडी का पता नहीं है और फव्वारे बंद पड़े हैं। झूले टूट चुके हैं। नियमित पानी नहीं पिलाने से पेड़-पौधे व घास सूख गई है।
शहर में नगरपरिषद, पार्क में पालिका- नगरपरिषद की बेपरवाही का आलम यह है कि सभी पार्क में अभी भी बोर्ड पर नगरपालिका क्षेत्र बालोतरा लगा हुआ है, जबकि 2013 में यहां नगरपरिषद का गठन हो चुका है। परिषद ने उद्यानों की सुध लेना तो दूर बोर्ड तक बदलने की जेहमत नहीं उठाई।