scriptइधर, छात्रों ने लिखे पोस्टकार्ड | Here, the students wrote a postcard | Patrika News

इधर, छात्रों ने लिखे पोस्टकार्ड

locationबाड़मेरPublished: Jun 12, 2015 11:43:00 pm

उपखंड मुख्यालय सिवाना पर
महाविद्यालय शुरू करने के लिए शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड
लिखो अभियान शुरू किया।

Barmer news

Barmer news

सिवाना। उपखंड मुख्यालय सिवाना पर महाविद्यालय शुरू करने के लिए शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड लिखो अभियान शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। कस्बे के शनिश्चर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमे हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रतिवर्ष क्षेत्र से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 12वीं उत्तीर्ण करते हैं।

महाविद्यालय के अभाव में उच्च शिक्षा के लिए उन्हें बड़े शहरों व कस्बों तक पहुंचना पड़ता है। वहां महंगी शिक्षा व ठहरने के खर्च पर अधिकतर छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। सुरक्षा के लिहाज से अभिभावक बालिकाओं को दूर नहीं भेजते। इस मौके पर भरतसिंह भायल, छोटूसिंह राठौड़, परवेज हाड़ा, गौतम कुमार, विक्रम सोनी, मनजीतसिंह जोधा, छगनलाल, राजवीरसिंह आदि ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। साथ ही 500 छात्रों की ओर से पोस्टकार्ड लिखवाए जाने का निर्णय लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो