scriptदो सभाओं के बाद CM पहुंचीं चौहटन मठ, यहां संत महात्माओं से लिया आर्शीवाद, ये था पूरा कार्यक्रम | hindi news on rajasthan gaurav yatra | Patrika News

दो सभाओं के बाद CM पहुंचीं चौहटन मठ, यहां संत महात्माओं से लिया आर्शीवाद, ये था पूरा कार्यक्रम

locationबाड़मेरPublished: Sep 01, 2018 09:04:29 pm

https://patrika.com/barmer-news/

news

Video: मेले की खबर देख उत्साहित हुईं मुख्यमंत्री राजे, महंत के साथ चर्चा; आधा घण्टा मठ में की पूजा


बाड़मेर.
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चौहटन में आम सभा समाप्त होने के बाद चौहटन पहाड़ी पर स्थित मठ पहुंची। यहां संत महात्माओं को आर्शीवाद लेकर पूजा अर्चना की। इस दौरान महंत जगदीशपुरी ने मठ की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी बताई। मुख्यमंत्री ने मंदिर व समाधियों के दर्शन कर मठ को लेकर जानकारी। उसके बाद महंत व अन्य लोगों के साथ करीब आधा घण्टा विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित चौहटन मेले पर आयोजन समारोह की खबर मोबाईल से मुख्यमंत्री को दिखाई गई। खबर देखकर मुख्यमंत्री उत्साहित हुई।
उन्होंने यहां मठ में विकास कार्यो को लेकर महंत ने प्रस्ताव दिया। जिसमें ढाई करोड़ रुपए का बजट था, मुख्यमंत्री ने काम करवाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, महंत जगदीशपुरी, विधायक तरुणराय कागा, रूपसिंह राठौड़, हिन्दूसिंह चौहटन, शिवप्रतापसिंह चौहटन सहित कई जने मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के बाद की खुशाहली की कामना
यहां मुख्यमंत्री ने महंत के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। उसके बाद नारियल चढाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने खुशाहली की कामना की। इसके बाद मठ में गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गुडामालानी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा के तहत रविवार सुबह 11 बजे गुडामालानी पहुंचेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दुरुस्तगी में पुलिस-प्रशासन भी जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक समेत कई आला अफसर मुख्यमंत्री की अगवानी करने हेलीपैड, सभा स्थल आदि का निरीक्षण कर रहे हैं।
भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं के अनुसार, गुडामालानी में 50 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। एेसे में प्रशासन व्यापक व्यवस्था करने में जुटा है, वहीं सत्ताधारी दल के प्रदेश पदाधिकारियों सहित यात्रा प्रभारी, संसदीय सचिव, विधायक भी यहां पहुंच रहे हैं। कस्बे के सभास्थल सीनियर विद्यालय व मेघा हाइवे की दूसरी ओर एक खेत में हेलीपैड बना है। जहां से सीएम काफिले सहित सड़क मार्ग से से गुडामालानी मुख्यालय स्थित सीनियर विद्यालय के मैदान पहुंचेंगी।
गौरव यात्रा सफल बनाने केंद्र के प्रभारी सी आर चौधरी, संयोजक विधायक शिवकरण, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमराराम बेनीवा, जिला यात्रा प्रभारी, संयोजक सहित संसदीय सचिव व विधायक लादूराम विश्नोई, प्रदेश संगठन मंत्री के.के बिश्नोई आदि समेत कई अधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके लिए गांवों में पीले चावल बांटे जा रहे हैं।
बसों से लाए जाएंगे लोग
सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर जीप, टोल और 100 से अधिक बसों की व्यवस्था की है।
……

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो