scriptथार में आज से छाएगा हॉकी का जादू | Hockey magic will prevail in Thar from today | Patrika News

थार में आज से छाएगा हॉकी का जादू

locationबाड़मेरPublished: Sep 12, 2019 10:20:58 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-64वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आगाज-बाड़मेर में पहली बार हो रहा है राज्य स्तरीय आयोजन

Hockey magic will prevail in Thar from today

Hockey magic will prevail in Thar from today

बाड़मेर. थार में शुक्रवार से हॉकी का खुमार छाएगा। प्रदेश की 38 टीमों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे।

Read more : Video : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का हिटलर ने भी माना था लोहा
बाड़मेर में हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रथम बार आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी करने के साथ टीमों के पहुंचने का सिलसिला गुरुवार रात तक चलता रहा। पूरे प्रदेश से टीमें आई है।
Read more : यहां 124 साल पहले ब्रिटिश ऑर्मी ने खेली थी हॉकी, आज दुनिया में नाम कर रहे यहां के खिलाड़ी

64वीं राज्य स्तरीय हॉकी 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को राउमावि रेलवे कुंआ नम्बर 3 में सुबह 9 बजे होगा।
Read more: हथौड़ा चला रही अंजलि लुहार है हॉकी की खिलाड़ी, राजस्थान टीम की रह चुकी हैं कप्तान, मैदान पर करती है गोल की बरसात

प्रधानाचार्य एवं संयुक्त संचालन सचिव सैणीदान चारण ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्थानीय विद्यालय में रंगारंग एवं सास्ंकृतिक कार्यक्रम से आगाज किया जाएगा। बाहर से आने वाली टीमों का पंजीयन स्थानीय विद्यालय में किया जा रहा है।
Read more: धनराज पिल्लै ने की थी टूटी हॉकी से अपने खेल की शुरुआत, ऐसे बने थे भारतीय टीम के कप्तान

फैक्ट फाइल
38 टीमें होंगी शामिल

04 स्थानों पर होंगे मैच
05 दिन चलेगी प्रतियोगिता
18 को होगा समापन
शुक्रवार से शुरू होने वाले प्रतियोगिता का समापन 18 सितम्बर को होगा। इस दौरान 38 टीमों के बीच हॉकी के शानदार मैच देखने को मिलेंगे।

Read more: साइना नेहवाल ने आज ही के दिन साल 2009 में रचा था इतिहास, जानें क्या है वो उपलब्धि
यहां खेले जाएंगे मैच
-राउमावि स्टेशन रोड

-आदर्श स्टेडियम बाड़मेर
-पुलिस लाइन दक्षिण व उत्तर भाग

अधिकारियों ने दिए निर्देश
माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से नियुक्त विभागीय पर्यवेक्षक कमलसिंह प्रधानाचार्य राउमावि पनानियों का तला ने प्रतियोगिता समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया।
Read more : रिश्वत के लिए किसान के पास नहीं थे पैसे, तहसीलदार की कार से बांध आया अपनी भैंस

आयोजन कमेटियों के प्रभारियों की बैठक में निर्देश दिए। इसी क्रम में अति जिला शिक्षा अधिकारी माध्य गुलाबसिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता के लिए आने वाली सभी टीम के दल प्रभारियों व कोच के साथ मीटिंग लेकर आवयश्यक दिशा निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो