बाड़मेर

मैदान में हजारों के समक्ष जब लहराया तिरंगा तो छा गया चहुंओर उल्लास, मार्च पास्ट कर दी गई सलामी

https://patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरAug 17, 2018 / 12:04 pm

Vijay ram

मैदान में हजारों के समक्ष जब लहराया तिरंगा तो छा गया चहुंओर उल्लास, मार्च पास्ट कर दी गई सलामी

उपखंड के निकटवर्ती राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनड़ी में 72 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ में मनाया गया। यहां खेल मैदान में ग्राम स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हजार एवं गुरु जंभेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय के ६०० बच्चों ने हिस्सा लिया। सामूहिक रूप से मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी गई। एक साथ ही व्यायाम प्रदर्शन किया गया।
 

 

लोक गीत गाए
राआउमावि सोनडी के खेल मैदान में सरपंच बिरमा देवी एवं पूर्व सरपंच पेमाराम मांजू और वक्ता भारमलराम खिलेरी की अगुवाई में बच्चों की हौसला-अफजाई की गई। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व लोक गीत गाए गए।
देशभक्ति के तराने सुन खिलेरी ने कहा कि व्यक्ति जीवन में हर क्षेत्र में स्वतंत्रता पूर्वक जीवन जीना चाहता है, जिस प्रकार से व्यक्ति अपने प्रति जो स्वतंत्रता चाहता है, उसी तरह वह अन्य की स्वतंत्रता में किसी प्रकार
का विघ्न ना डालें। यही सच्ची स्वतंत्रता है।
 

प्रधानाचार्य सुखराम खिलेरी ने बताया कि उन्होंने इसी सत्र में 85 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल, 45 को निशुल्क लैपटॉप, 30 को गार्गी पुरस्कार दिलाए। ये उनके विद्यालय की उपलब्धि है, जहां निजी विद्यालयों से भी बेहतर संसाधन बच्चों के लिए मौजूद हैं। समाजसेवी गंगाराम सियाग ने कहा कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं अपनी स्वतंत्रता का विश्लेषण करने का दिन होता है । क्या आपने वास्तविक रूप से स्वतंत्र है? इस पर मंथन करने का अवसर यह स्वतंत्रता दिवस है।
 

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री हरिराम मांजू ने कहा कि स्वतंत्रता की खुशियों के साथ साथ में आधुनिक खेती के बारे में भी जानकारी रखनी होगी। आधुनिक खेती पद्धति में रासायनिक खादों का कम से कम उपयोग कर जैविक एवं देसी खाद का उपयोग कर पैदावार लें, जिनसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।
 

 

भामाशाह ने दिए पुरुस्कार
इस दौरान भामाशाह पूनमचंद खिलेरी ने 21000, रामलाल खिलेरी ने 28000, कालूराम गोदारा ने 20000, किसनाराम गोदारा ने 7000 रुपए बतौर पुरुस्कार स्कूली बच्चों के लिए प्रदान किए। यह राशि टॉपर को दी जाएगी।
…..

Home / Barmer / मैदान में हजारों के समक्ष जब लहराया तिरंगा तो छा गया चहुंओर उल्लास, मार्च पास्ट कर दी गई सलामी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.