scriptगेस्ट फैकल्टी के भरोसे शिव का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान | Industrial Training Institute of Shiva Trust, Guest Faculty | Patrika News

गेस्ट फैकल्टी के भरोसे शिव का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान

locationबाड़मेरPublished: Jan 29, 2019 05:08:52 pm

https://www.patrika.com/barmer-news/

Industrial Training Institute of Shiva Trust, Guest Faculty

Industrial Training Institute of Shiva Trust, Guest Faculty

गेस्ट फैकल्टी के भरोसे शिव का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
शिव . उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पदरिक्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। इसको लेकर कई बार विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया, लेकिन स्थाई कार्मिकों की नियुक्ति नहीं हुई।
इस संस्थान में राज्य सरकार ने संचालित इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक, फिटर, वायरमैन, डीजल मैकेनिक ट्रेड के लिए अध्यापन की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए एक अधीक्षक पद के साथ 14 कनिष्ठ अनुदेशक पद स्वीकृत हुए, लेकिन पिछले 10 वर्षों से अधिकांश पद रिक्त हैं।
यहां प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त अधीक्षक के पास औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसलमेर, सम, गुड़ामालानी का भी चार्ज है। 14 कनिष्ठ अनुदेशकों के मुकाबले मात्र 1 अनुदेशक लगे हैं। ऐसे में विभाग ने गेस्ट फैकेल्टी के माध्यम से 7 अनुदेशक लगवाए हैं। वहीं 6 पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं।
अधूरी चारदीवारी
भवन निर्माण के साथ चार दीवारी के लिए भी राशि स्वीकृत हुई, लेकिन इसका कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण एक भाग अधूरा ही रह गया। इससे पशुधन के आने का खतरा मंडराता रहता है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने तारबंदी कर वैकल्पिक व्यवस्था की है।
खेल मैदान का अभाव
संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी बताते हैं कि पदरिक्तता के कारण शिक्षण कार्य नहीं हो रहा। साथ ही मैदान नहीं होने से खेलकूद जैसी गतिविधियां भी नहीं हो पाती। वहीं भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 62 लाख रुपए स्वीकृत किए, लेकिन इससे तीन कक्ष अधूरे रह गए।
दो ट्रेड स्वीकृत पर शुरू भी नहीं हुए
स्थानीय संस्थान में पिछले वर्ष मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व मैकेनिक कम्प्यूटर के ट्रेड स्वीकृत हुए, लेकिन भवन व स्टाफ के अभाव में इनकी नियमित कक्षाएं लगनी शुरू भी नहीं हुई। इससे क्षेत्र के कई विद्यार्थियों को मायूसी हाथ लग रही है।
गेस्ट फैकल्टी स्टाफ के साथ अन्याय
संस्थान में नियुक्त गेस्ट फैकेल्टी कार्मिकों का कहना है कि जब वे संस्थान में नियुक्त हुए तो थ्योरी के प्रति कालांश 200 तथा प्रैक्टिकल की प्रति कालांश 55 के हिसाब से मानदेय मिलना तय था। वहीं अब अधिकतम 10000 ही मानदेय दिया जा रहा है।
&पद रिक्तता कि सूचना उच्चाधिकारियों को भिजवाई जा रही है। उपलब्ध संसाधनों से बेहतरीन शिक्षण का प्रयास करवा रहे हैं। भवन निर्माण के लिए जल्द ही उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रुका कार्य शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही स्वीकृत दो ट्रेड भी चालू किए जाएंगे।
– इंदाराम गैवा, कार्यवाहक अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो