मंगल ने कहा कि किसानों का सीधा संपर्क डीलर के साथ होता है। डीलर के साथ किसान का गहरा विश्वास जुड़ा रहता है। समारोह अध्यक्ष संयंत्र निदेशक राज स्थान राज्य बीज निगम जयपुर योगिता गुप्ता ने कहा कि किसानों व सरकारों के बीच की कड़ी इनपुट डीलर है।
इसलिए इनपुट डीलर अपने आप को विकसित करते रहे ताकि किसानों को सही बीज व मार्गदर्शन मिल सके। कृषि विभाग बाड़मेर के अधिकारी डॉ पदम सिंह भाटी ने कहा कि कृषि में वैज्ञानिकता समय की मांग है। यह तभी संभव है, जब किसानों के पास सही सही जानकारी हो। कृषि विज्ञान केंद्र गुडा मालानी के प्रभारी डॉ प्रदीप पगारिया ने कहा कि विश्वास की मजबूती के साथ व्यवसायिक सफलता निश्चित है। किसानों का सीधा संपर्क डीलर के साथ होता है। डीलर के साथ किसान का गहरा विश्वास जुड़ा रहता है।
डिप्लोमा कोर्स के समन्वयक कन्हैया लाल विश्नोई ने कहा कि यह डिप्लोमा 48 दिन का है, जो प्रति सप्ताह एक दिन प्रशिक्षण के साथ करीब 1 वर्ष बाद पूर्ण होगा। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि केयर्न इंडिया की आकांक्षा अग्रवाल भी शरीक हुई।