script

विशाल यज्ञ एवं पाहल के साथ जंभेश्वर मेला संपन्न

locationबाड़मेरPublished: Feb 24, 2020 05:29:53 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

– नशे मुक्ति का संकल्प, पेड़ लगाने का आह्वान, युवाओं को संस्कारित करने की अपीलa

Jambheshwar fair concluded with huge yagna

Jambheshwar fair concluded with huge yagna

बाड़मेर. सेड़वा गुरु जंभेश्वर मंदिर विष्णुधाम सोनड़ी में 382वां गुरु जंभेश्वर मेला यज्ञ व पाहल के साथ संपन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की।

सोनड़ी महंत स्वामी हरिदास के सानिध्य में भगवान जांभोजी की 120 शब्दवाणी से यज्ञ एवं पाहल बनाकर श्रद्धालुओं को देते हुए नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलवाया।
मंदिर में 138 वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन कर सुकाल व परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर भगवान जांभोजी की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी, जिन्होंने निज मंदिर की परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर में ही स्थित विल्होजी स्टेडियम पर भगवान जांभोजी की साखी,आरती, भजन की सरिता में बिश्नोई समाज के साखी मर्मज्ञ स्वामी कृपाचार्य ने अमृता देवी बलिदान की इतिहास गाथा, बिश्नोई समाज की 29 नियमों की नियमावली, भगवान जांभोजी अवतार, जीवन लीला एवं विभिन्न पर्चों का साखियों के माध्यम वर्णन किया। इसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
खुले अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा-

दोपहर में बिश्नोई समाज सेवा समिति सोनड़ी, गुरु जंभेश्वर दल सोनड़ी का खुला अधिवेशन शुरू हुआ, जिसमें स्वामी कृपाराम वणीधाम चूरू ने प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। देरामाराम बुडि़या ने कहा कि अपने रास्ते से भटक रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए समाज को प्रयास करना होगा।
प्रत्येक व्यक्ति को नशामुक्त जीवन जीना होगा। सरपंच अनन्तराम खिलेरी ने कहा कि बिश्नोई समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रगति कर रहा है। अब इस आधुनिक शिक्षा के साथ में संस्कारों की आवश्यकता है। सेड़वा थानाधिकारी अचल दान चारण का यातायात व्यवस्था पर आभार प्रकट किया।
स्वामी रामानंद महाराज, स्वामी रघुवरदास जाम्भा, स्वामी वैदानाचार्य वणीधाम, भारमलराम खिलेरी, बिश्नोई समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष हरीराम खिलेरी, बिश्नोई समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सुखराम खिलेरी, गुरु जंभेश्वर के अध्यक्ष मोहनलाल खिलेरी,

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री हरीराम मांजू सेड़वा प्रधानाचायज़् लाखाराम थोरीएकारटीया के प्रधानाचायज़् ओमप्रकाश ढाकाए दयाराम थौरीए भीखाराम गोदाराए लादूराम खिलेरीए सुरताराम बोलाए भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनमचन्द खिलेरीए जयकिशन गोदारा पूवज़् मंडल अध्यक्ष पुरखाराम मांजू आदि उपस्थित थे। संचालन सुखराम खिलेरी एवं सेवक दल के अध्यक्ष मोहनलाल खिलेरी ने किया। मेले में किसानों, बच्चों, महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

ट्रेंडिंग वीडियो