scriptहाड़कांप रहा रण और रेगिस्तान, नहीं कांपते ये जवान | Jawans keep an eye on every movement in - 2 degree temperature | Patrika News

हाड़कांप रहा रण और रेगिस्तान, नहीं कांपते ये जवान

locationबाड़मेरPublished: Jan 02, 2020 07:11:59 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

जय जवान-2 डिग्री तापमान में हर हरकत पर जमाए रखते हैं नजर
– भारत-पाक सीमा पर मुस्तैदी से तैनात रहते हैं जवान
– राजस्थान की अंतिम पोस्ट व गुजरात पोस्ट पर पहुंची पत्रिका टीम

Jawans keep an eye on every movement in - 2 degree temperature

Jawans keep an eye on every movement in – 2 degree temperature

भवानीसिंह राठौड़/ ओम माली

बाड़मेर. जहां मैं और मेरे साथी फोटोग्राफर खडे़ हैं यह पश्चिमी सीमा का रेगिस्तान और रण का इलाका है। रण जिसमें दूर-दूर तक वनस्पति का नामोनिशान नहीं और सर्द हवाएं सैकड़ों किलोमीटर की रफ्तार से छू कर जाती है तो एेसे लगता है चाकू से बदन को काट दिया गया है।
खून जमा देने वाली सर्दी में यहां तापमान 2 डिग्री पहुंच गया है। दूसरी ओर जहां रेतीले धोरे हैं वो इस सर्द रात में इतने ठण्डे हो गए हैं कि बर्फ जमी हो जैसे।
इस मौसम में बीएसएफ के जवान एक दूसरे को आवाज लगाते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी पर डटे हुए हैं। सामने पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखे इन लोगों के हाथ-पांव सर्दी से भले ही जमाव की स्थिति में हैं लेकिन जवानों के हौसले कहीं कमजोर नहीं।
जब जवानों से सवाल किया तो बोले- हमारे लिए यही गर्व का पल है, जो देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुश्मन की सीमा के सामने देखने की भी जुर्रत नहीं है। यहां सर्दी के कारण ठिठुरते हुए जवान एक-दूसरे के कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। रण के वीराने में जवानों का उत्साह नजर आया।
रात भर होती पेट्रोलिंग

यहां बॉर्डर पर जवान रात्रि में अलग-अलग फेरे में ड्यूटी करते हैं और अफसर वाहन में सवार होकर पेट्रोलिंग करते हैं। रात में जवानों के लिए एक बार चाय पहुंचती है। यहां एक जवान की ड्यूटी छह घंटे रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो