scriptदेर रात दो जीपों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बच्चों समेत 12 घायल, मची अफरा-तफरी | jeep bolero accident in barmer, 12 injured : two jeep accident | Patrika News

देर रात दो जीपों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, बच्चों समेत 12 घायल, मची अफरा-तफरी

locationबाड़मेरPublished: Oct 08, 2019 01:19:08 am

Submitted by:

abdul bari

चौहटन थाना अंतर्गत छीपल नाडी के पास दो जीपों में जबरदस्त भिड़ंत ( jeep accident in barmer )हो गई। हादसे में एक जीप में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी जीप में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए। हादसे में ( road accident in barmer ) 5 महिला, 3 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।

jeep bolero accident in barmer, 12 injured : two jeep accident

jeep bolero accident in barmer, 12 injured : two jeep accident

बाड़मेर
जिले के चौहटन थाना अंतर्गत छीपल नाडी के पास दो जीपों में जबरदस्त भिड़ंत ( jeep accident in barmer )हो गई। हादसे में एक जीप में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी जीप में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए। हादसे में ( road accident in barmer ) 5 महिला, 3 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलो को चौहटन अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायलो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी ( barmer police )

हादसे की सूचना पर डीवाईएसपी विजयसिंह चारण, शहर कोतवाल रामप्रतापसिंह, ग्रामीण थानाधिकारी दीपसिंह चौहान समेत पुलिस जाब्ता जिला अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। वहीं घायलो को वार्ड में शिफ्ट किए जाने तक पुलिस मौजूद रही।

एक ही परिवार के 10 लोग घायल :

घायलो में पप्पूदेवी पत्नी अमराराम जाति भील उम्र 35 वर्ष, युवराज पुत्र उम्मेदाराम 5 वर्ष, उम्मेदाराम पुत्र मेहराराम 31 वर्ष, तुलछी पत्नी ताराराम 30 वर्ष, गुड्डी पुत्री अमराराम उम्र 17 वर्ष, हीना पुत्री उम्मेदाराम 4 वर्ष, शांति पत्नी उम्मेदाराम 28 वर्ष, केंकु पत्नी मेहराराम 50 वर्ष, परमेश्वर पुत्र उम्मेदाराम 5 वर्ष, संजय पुत्र ताराराम 8 वर्ष घायल हो गए। जिसमे युवराज, परमेश्वर व तुलछी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 10 घायल एक ही परिवार के है और आलमसर के निवासी है। जो सनाऊ से रवाना होकर घर की ओर लौट रहे थे।
वहीं दूसरे वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमे देवाराम पुत्र हड़मानराम जाट 24 वर्ष निवासी चूली डूंगरी चौहटन आगोर व मोटाराम पुत्र रामाराम जाट 22 वर्ष निवासी जायडू घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो