script

गोवंश संरक्षण पर हुआ सन्तों का समागम

locationबाड़मेरPublished: Jan 04, 2018 11:01:33 am

Submitted by:

Moola Ram

– गोभक्तों ने ब्रह्मधाम गादिपति से लिया आशीर्वाद

Junction Of saints ,Govansh protection

Junction Of saints on Govansh protection

सिणधरी.गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर बुधवार को सिणधरी के कामधेनु गोधाम सेवा संस्थान में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसाराम महाराज के सान्निध्य में संत समागम हुआ। स्थानीय गोशाला में गो-दर्शन एवं गो-पूजन के साथ गाय के संरक्षण और गोशालाओं के महत्व पर विचार मंथन हुआ। तुलसाराम महाराज ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए गाय की सेवा मात्र से जीवन का कल्याण होने की बात कही। राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष और स्थानीय गोशाला संचालक संत रघुनाथ भारती ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर समाज के साथ-साथ सरकार को भी बीड़ा उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकारी स्तर पर इस दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 9 जनवरी को गोवंश संरक्षण और संवर्धन समेत गोशालाओं के उत्थान को लेकर जिला मुख्यालय पर गोभक्तों के जुटने की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय गोशाला की चंदा पेटी के लिए दर्जनों गोभक्तों ने सहयोग दिया। कई गोभक्तों ने चारा आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। संत चेतनानन्द सरस्वती डंडाली, तृप्तात्मानंद गिरी सिणधरी, विजय प्रकाश भारती आदि ने संबोधित करते हुए गाय की सेवा की अपील की।
श्रद्धालुओं ने किया महाराज का स्वागत
ब्रह्मधाम आसोतरा के गादिपति तुलसाराम महाराज के सिणधरी पहुंचने पर स्थानीय बाशिंदों ने फूलमालाओं एवं बालिकाओं की ओर से मंगलकलश से स्वागत किया गया। इस दौरान शिव शक्ति मंडल एड सिणधरी तथा रिद्धि-सिद्धि नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय गोशाला में गो-दर्शन एवं गो-पूजन के साथ गाय के संरक्षण और गोशालाओं के महत्व पर विचार मंथन हुआ। तुलसाराम महाराज ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए गाय की सेवा मात्र से जीवन का कल्याण होने की बात कही। राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष और स्थानीय गोशाला संचालक संत रघुनाथ भारती ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर समाज के साथ-साथ सरकार को भी बीड़ा उठाने का आह्वान किया। कई गोभक्तों ने चारा आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।

ट्रेंडिंग वीडियो