खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ 8 मार्च को होगा आसोतरा रवाना
Published: 04 Mar 2021, 06:02 PM IST
बाड़मेर. खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ स्थानीय संत खेतेश्वर मार्ग स्थित राजपुरोहित न्याति नोहरे से 8 मार्च सोमवार को रवाना होगा। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने गुरुवार को पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में राम सिंह बोथिया, खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ अध्यक्ष मंगल सिंह लंगेरा, शिवदानसिंह भंवरिया महाबार, संपत सिंह भंवरिया महाबार, तन सिंह रड़वा, लाल सिंह बोथिया, लक्ष्मण सिंह गेंहू, जसवंत सिंह बालेरा मौजूद रहे।
पैदल यात्रा संघ मीडिया प्रभारी हेमन्त राजपुरोहित ने बताया कि लगातार 20वीं बार पैदल संघ का आयोजन हो रहा है, जिसमें समाज के बंधुओं समेत सर्वसमाज के लोग हिस्सा लेंगे। बाड़मेर से 8 मार्च दोपहर 03 बजे रवाना होकर संघ 11 मार्च महाशिवरात्रि को ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंचेगा। राजपुरोहित ने बताया कि विभिन्न गांवों से रवाना हुए जत्थे व पैदल संघ यात्री 2 बजे तक राजपुरोहित न्याति नोहरे में पहुंचेंगे।गौरतलब है कि हर साल बाड़मेर से पैदल संघ आसोतरा के लिए रवाना होता है। पिछले बीस साल से संघ आसोतरा जा रहा है।
अब पाइए अपने शहर ( Barmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज