scriptसधे कदम के साथ किया संचलन, महिला सशक्तीकरण की सीख | Learning of women empowerment | Patrika News

सधे कदम के साथ किया संचलन, महिला सशक्तीकरण की सीख

locationबाड़मेरPublished: Jan 20, 2020 07:52:17 pm

Submitted by:

Moola Ram

नगर में स्वयंसेविकाओं ने निकाला पथ संचलन
-संगठन के बिना शक्ति नहीं, शक्ति के बगैर नहीं सामर्थ्य

Learning of women empowerment

Learning of women empowerment

बालोतरा. नगर में रविवार को सेविका समिति की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सेविकाओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकलने पर इसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
प्रांत प्रचार प्रमुख प्रीति गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष कल्पना माथुर, मुख्य अतिथि महेश्वरी महिला मंडल की अनिता राठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वज प्रणाम व प्रार्थना की। मंचाचीन अथितियों ने बालिकाओं को संगठित रहने की प्रेणा देते हुए कहा कि संगठन के बिना शक्ति नहीं व बगैर शक्ति के बिना सामर्थ्य प्रकट नहीं होता।
अत: समर्थ व सक्षम राष्ट्र के लिए संस्कारित मातृशक्ति की आवश्यकता है। अतिथियों ने बदलते युग में नारी शक्ति के महत्व को बताया । दोपहर 3 बजे शांति निकेतन स्कूल से पथ संचलन प्रारंभ हुआ।
इसमें सैकड़ों सेविकाओं ने भाग लिया। सेविका समिति प्रांत कार्यवाहिका डॉ.सुमन रावलोत, प्रांत बौद्धिक प्रमुख प्रमिता अरोड़ा, नगर संचालिका सुमित्रा लुकड़, नगर कार्यवाहिका सुमन मेवाड़ा

के नेतृत्व में स्वयंसेविकाएं हाथों में भगवा ध्वज लिए घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह मेघाराम सुथार, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख निर्मल लुकड़, नगर कार्यवाह पारसमल माली, विश्व हिंदू परिषद विभाग प्रमुख पुरुषोत्तमदास गोयल, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला मंत्री मुकेश गोयल मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो