scriptबाड़मेर में कल भगवान महेश की शोभायात्रा निकलेगी | Mahesh Jayanti on Barmer | Patrika News

बाड़मेर में कल भगवान महेश की शोभायात्रा निकलेगी

locationबाड़मेरPublished: Jun 02, 2017 09:00:00 pm

निकलेगी भगवान महेश की शोभायात्रा :- महेश जयंती को लेकर कार्यक्रमों का सिलसिला जारी

barmer

barmer

श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान के तत्वावधान में भगवान महेश जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। साथ ही शोभायात्रा पर विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुष्प वर्षा होगी।
संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे माहेश्वरी भवन से भगवान महेश के जीवन के उपदेशों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां होंगी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण माहेश्वरी भवन में स्थित हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति होगी। शोभायात्रा के बाद माहेश्वरी भवन में दोपहर 12 बजे प्रीतिभोज, दोपहर 3 बजे वयोवृद्ध सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण तथा भगवान महेश पूजन व आरती का आयोजन होगा। शाम 7.30 बजे सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन होगा।
आरओ प्लांट व प्याऊ का लोकार्पण

माहेश्वरी भवन में स्थापित आरओ प्लांट का लोकार्पण होगा। आरओ प्लांट ओमप्रकाश तापडिय़ा बायतु ने लगवाया है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

माहेश्वरी भवन में हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम जसराज चंडक व द्वितीय धीरज तापडिय़ा, एकल गायन व भजन में प्रथम आनंद तापडिय़ा, द्वितीय अंकिता मेहता, कीॢत तापडिय़ा रहे। फैंसी ड्रेस में बच्चे जोकर, चलता फि रता अखबार, डिटॉल, पेड़, श्रवण कुमार, बेटी बचाओ आदि के रूप में वेश बनाया। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम राशि बूब, द्वितीय आस्था राठी, सीनियर वर्ग में प्रथम फ ाल्गुनी डागा, द्वितीय हर्षा भूतड़ा रही। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो