scriptअच्छा नागरिक बनकर खुद को बनाएं बेहतर- मेजर दीपिका | Make yourself better by becoming good citizen - Major Deepika | Patrika News
बाड़मेर

अच्छा नागरिक बनकर खुद को बनाएं बेहतर- मेजर दीपिका

एनसीसी विद्यार्थियों से रूबरू हुई मेजर

बाड़मेरMar 02, 2020 / 07:30 pm

Moola Ram

Make yourself better by becoming good citizen - Major Deepika

Make yourself better by becoming good citizen – Major Deepika

बाड़मेर. जिन्दगी उद्देश्य रहित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में जाएं, वहां अनुशासन से कार्य करें। जोश को लगातार बनाकर रखें। एक अच्छा नागरिक बनकर अपने को बेहतर बनाए।

यह विचार राजकीय पीजी महाविद्यालय में रविवार को मेजर दीपिका राठौड़ ने एनसीसी कैडेट्स के बीच रूबरू कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाकाल में ही भविष्य निर्माण होता है।
उन्होंने नेशनल कैम्प में भाग ले चुके कैडेट्स को प्रेरित किया। कैडेट्स के सवालों का जबाव देकर जिज्ञासा शांत की। एनसीसी अधिकारी डॉ. आदर्श किशोर ने रूबरू की प्रस्तावना पेश की।

इस अवसर पर पूर्व कैडेट दीपिका चौधरी, कैलाश कुमार, महेश कुमार, सद्दाम हुसैन सहित कैडेट्स, उजास रोवर रेंजर, एयर रोवर मौजूद रहे।
ये भी पढ़े….

सैनिकों की बदौलत देश सुरक्षित

– सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित

बालोतरा. सैनिक ही देश की असली ताकत होते हैं। वे समर्पण भाव से देश की सेवा करते हंै। इनके जीवन से प्रेरणा लें। देश व समाज की सेवा करें। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव प्रहलादराम धतरवाल ने रविवार को नगर के जाट छात्रावास में वीर तेजाजी विकास समिति जाट समाज की ओर से सैनिकों के आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में यह बात कही।
खींयाराम चौधरी ने कहा कि सैनिक राष्ट्र के गौरव होते हैं। इनका जितना सम्मान किया जाए कम है। इनसे प्रेरणा लेकर देश की सेवा करें। अतिथियों, खेराजराराम हुडा, छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीराम चौधरी, पदमाराम बेरड़ आदि ने जवान भगवानाराम धत्तरवाल, गणेशराम कडवासरा, जेठाराम बेनीवाल, गोमाराम कड़वासरा, जेठाराम गोदारा, डूंगराराम बेरड़ का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जीयाराम जाखड़, सताराम लेगा, गणेश शर्मा, चिमनाराम धतरवाल, बाबूराम बेनीवाल, सुरेश सियाग, गणेश धतरवाल, चेतनसिंह धतरवाल, तगाराम बेनीवाल राणपुरी, पन्नालाल खोथ मौजूद थे।

Home / Barmer / अच्छा नागरिक बनकर खुद को बनाएं बेहतर- मेजर दीपिका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो