मनाई सावित्री बाई की जयंती सिणधरी. क्षेत्र के टाकूबेरी गांव में बुधवार को सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी हुई। सहयोग संस्थान के सचिव मोटाराम गौड़ ने बताया कि भारत में सावित्रि बाई पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने विकट परिस्थितियों का सामना कर महिला शिक्षा की शुरुआत की। उनका उद्देश्य महिलाओ को शिक्षित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। वार्डपंच मुकेश गर्वा, जोगाराम, कोरो, फैला, पूरों चौधरी, सिरदाराराम ने भी विचार व्यक्त किए।