scriptकबूतरों को दाना डालने गया था, श्मशान में पड़ी मिली लाश, छह माह पहले ही हुई थी शादी | Man found dead in Barmer | Patrika News

कबूतरों को दाना डालने गया था, श्मशान में पड़ी मिली लाश, छह माह पहले ही हुई थी शादी

locationबाड़मेरPublished: Jul 07, 2018 05:54:26 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news

Barmer
बाड़मेर। शहर में उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव श्मशान घाट के पास पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त होने पर शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शहर के सार्वजनिक श्मशान के पास युवक का शव मिलने का मामला सामने आया। ख़बर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक कमलेश (30) पुत्र हरिराम खत्री शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
श्मशान के टांके में दिखाई दिया शव
युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अलसुबह मृतक कमलेश कबूतरों को दाना डालने के लिए गया था। जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद रावणा राजपूत समाज के श्मशान घाट के पास मृतक की चप्पल दिखाई दी। इस पर परिजनों ने संदेह के आधार पर श्मशान में युवक को तलाशा, तो युवक का शव श्मशान के टांके में दिखाई दिया। जिस पर संबंधित पुलिस थाना को सूचना दी गई।
6 महीने पूर्व ही हुई थी शादी
परिजनों का कहना है कि मृतक कमलेश का परिवार में किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। मृतक की शादी करीब 6 महीने पूर्व ही हुई थी। लेकिन जीवन साथी के सफर को छोडकऱ मौत को गले लगा लिया। मृतक के शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। घर में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो