script

मनरेगा श्रमिकों को 2 माह से नहीं मिली मजदूरी, बाड़मेर के 14 करोड़ से अधिक अटके!

locationबाड़मेरPublished: Mar 16, 2019 03:33:59 pm

-अकाल में पहले ही पड़ रही है मार, अब मजदूरी के पैसे अटके- प्रदेश में 1 अरब 74 करोड़ 4 लाख का भुगतान बकाया – बाड़मेर जिले का सर्वाधिक 14 करोड़ 26 लाख भुगतान अटका

MNREGA

मृतक ने किया मनरेगा में काम

भवानीसिंह राठौड़

बाड़मेर. केन्द्र से बजट मिलने में हो रही देरी के चलते करीब दो माह से मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिली है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में राजस्थान में 1 अरब 74 करोड़ 4 लाख रुपए का भुगतान बकाया चल रहा है इसमें सबसे अधिक बाड़मेर जिले के 14 करोड़ 26 लाख रुपए बकाया हैं।
राशि नहीं मिलने से जिले के हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। हर हाथ को रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण मनरेगा योजना में करीब दो माह से मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने से गरीब परिवारों के चूल्हे ठण्डे होने लगे हैं।
अकाल की मार अब मजदूरी का इंतजार

पहले से ही अकाल से जूझ रहे श्रमिकों की होली इस बार मजदूरी नहीं मिलने से फीकी ही रहेगी। दो माह से मजदूरी का एक पैसा नहीं मिला है। गरीब परिवारों के लिए रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। अकाल और मजदूरी का पैसा नहीं मिलना ग्रामीणों पर दोहरी मार साबित हो रहा है।
कहां कितने, कैसे श्रमिकों की राशि बकाया

जिला – अकुशल – अद्र्धकुशल व कुशल

उदयपुर – 399.95 – 469.06
करौली – 380.2 – 73.87

झालावाड़ा – 215.0 – 498.0
डूंगरपुर – 336.0 – 720.0
बांसवाड़ा – 391.0 – 300.0
सिरोही – 64.0 – 151.0

चितौडग़ढ – 87.6 – 189.78
जैसलमेर – 167.15 – 565.86

जालोर – 157 – 269.46
टोंक – 117.67 – 102.11

बाड़मेर – 377.38 – 1048.84
सवाई माधोपुर – 75.75 – 60.11
अजमेर – 361.01 – 431.4
अलवर – 55.7 – 116.24

कोटा – 121.56 – 116.19
चूरू – 349.88 – 769.02

जयपुर – 97.74 – 117.84
जोधपुर – 315.68 – 469.33

झुंझनूंू – 23.83 – 72.87
दौसा – 87.11 – 66.06
धौलपुर -126.35 – 128.22
नागौर – 362.57 – 960.19

प्रतापगढ़ – 37.78 – 118.45
पाली – 130.83 – 431.49

बूंदी – 64.3 – 79.82
बारां – 164.37 – 231.29

बीकानेर – 471.1 – 466.55
भरतपुर – 114.1 – 135.72
भीलवाड़ा – 234.03 – 587.5
राजसमंद – 140.85 – 265.63

श्रीगंगानगर – 160.04 – 486.76
सीकर – 27.85 – 93.95

हनुमानगढ़ – 205.21 – 386.72
कुल – 6423.18 – 10981.29 (राशि लाखों में)

ट्रेंडिंग वीडियो