8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में पूरे दिन छाए काले बादल, बरसे नहीं

-घने बादलों के कारण दिन में हो गई शाम-दिनभर छकाते रहे बादल, बरसे नहीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Jul 2021, 9:26 PM IST

बाड़मेर में पूरे दिन छाए काले बादल, बरसे नहीं

बाड़मेर में पूरे दिन छाए काले बादल, बरसे नहीं

बाड़मेर. थार में मानसून का इंतजार अब थकाने लगा है। किसान खेतों में है और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यहां पर बादल आते और बिना बरसे ही चले जा रहे हैं। बाड़मेर शहर में मंगलवार को सुबह से घने काले बादलों का डेरा लगा रहा। दोपहर बाद तो बादलों के कारण दिन में शाम जैसी स्थिति हो गई। लग रहा था कि अब बरसात आने ही वाली है, लेकिन मामूली फुहारें ही गिरी। मौसम जरूर सुहाना हो गया और ठंडी हवा से उमस और बेहाल करने वाली गर्मी से निजात मिल गई।
मानसूनी बादलों की आवाजाही पूरे दिन चलती रही। तेज हवा के कारण बादल इधर से उधर होते रहे। कभी घने बादलों के चलते फुहारें गिरी तो उम्मीद जगी कि अब तो बरस पड़ेंगे। लेकिन कुछ देर की फुहारें ही लोगों को नसीब हो पाई। लम्बे समय से बरसात का इंतजार थारवासियों को बना हुआ है।
रात-दिन के तापमान में 4 डिग्री का अंतर
घने बादलों और ठंडी हवा चलने के कारण रात और दिन के तापमान में मंगलवार को केवल 4 डिग्री का अंतर रहा गया। अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 27.6 डिग्री रेकार्ड किया गया। दिन का पार सामान्य से चार डिग्री कम रहा। तेज हवा का दौर पूरे दिन चलता रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आगामी तीन-चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मामूली छीेंटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अच्छी बरसात के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
बाड़मेर में सामान्य से कम तो जैसलमेर में ज्यादा
जिले में इस सीजन में अब तक कुल 79 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। लेकिन यह सामान्य बारिश से 27.9 एमएम कम है। वहीं पड़ौसी जिले जैसलमेर में 213 एमएम पानी बरसा चुका है और 133.5 मिलीमीटर अधिक बारसात हुई है।