scriptनागाणाधाम में तैयारियों का जायजा लिया | Naganadham prepared the preparations | Patrika News

नागाणाधाम में तैयारियों का जायजा लिया

locationबाड़मेरPublished: Sep 02, 2018 06:46:43 pm

Submitted by:

Dilip dave

– मुख्यमंत्री सभा को करेंगी संबोधित

नागाणाधाम में तैयारियों का जायजा लिया

नागाणाधाम में तैयारियों का जायजा लिया

कल्याणपुर पत्रिका. रविवार को नागाणा स्थित नागणेच्यां माता मन्दिर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देवस्थान विभाग शासन सचिव कृष्णकांत पाठक ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार शाम 4.30 बजे नागाणा पहुंचेगी। नागणेच्यां माता के दर्शन-पूजन के बाद देवस्थान विभाग निर्मित धर्मशाला व विकास कार्यों का लोकार्पण करेगी। जोधपुर के पूर्व नरेश व ट्रस्ट अध्यक्ष गजसिंह मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। प्रबंधन समिति अध्यक्ष उम्मेदसिंह अराबा व पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हंै।
ौरव यात्रा आज पहुंचेगी सिवाना व पचपदरा

बालोतरा. भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा रविवार को पचपदरा व सिवाना क्षेत्र में पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे दोपहर 1 बजे सिवाना व 3 बजे पचपदरा में सभा को संबोधित करेंगी। गौरव यात्रा कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक भाजपा पदाधिकारी व प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रुप में दिया गया। जिला प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया।
पचपदरा कस्बे के मंडापुरा स्टेडियम में रविवार दोपहर को 3 बजे मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी। विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश सरकार के मंत्री राजपालसिंह शेखावत, राज्यमंत्री अमराराम चौधरी व संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने सभास्थल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जोधपुर डिस्कॉम सचिव राणीदान बारहठ, एएसपी कैलाशदान रतनू, एसडीएम अनिल कुमार महला, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सिवाना. राजस्थान गौरव यात्रा के तहत रविवार दोपहर बारह बजे कस्बे के देवन्दी रोड पर स्थित कृषि मंडी प्रांगण में आमसभा का आयोजन होगा। शनिवार को उद्योग मंत्री राजपालसिंह शेखावत, प्रभारी विधायक मानसिंह गुर्जर, विधायक हमीरसिंह भायल सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने सभा स्थल व हेलीपेड स्थल का जायजा लिया। वाहनों की पार्र्किंग तथा आमलोगों के लिए आवागमन के रास्तों, चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री दोपहर बारह बजे हेलीकॉफ्टर से सीधे सभा स्थल के समीप बने हेलीपेड पर उतरेगी। जहां से सभा पंडाल में पहुंचेगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निप्र.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो