scriptबढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद महिलाएं हुई जागरूक, इसलिए उठा रही है यह कदम | Now women were making the driving license | Patrika News

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद महिलाएं हुई जागरूक, इसलिए उठा रही है यह कदम

locationबाड़मेरPublished: Nov 21, 2017 01:27:35 pm

महिलाएं हुई जागरूक, वाहन चलाने के लिए अब बनाने लगी ड्राइविंग लाइसेंस

women,Barmer news,driving license,Barmer news in hindi,barmer news hindi,

महिलाएं हुई जागरूक, वाहन चलाने के लिए अब बनाने लगी ड्राइविंग लाइसेंस

बाड़मेर. बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद जैन समाज की महिलाओं में जागरूकता आई है। समाज की ओर से विशेष कैम्प में महिलाओं व युवतियों ने वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों की पालना के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। इसके बाद समाज की कई अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर लाइसेंस बनवा रही है। समाज की करीब 400 से अधिक महिलाओं ने अब तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं।
आई जागरूकता, करवाया पंजीयन

समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान जैन अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी व बाड़मेर जैन रिफोम्र्स संगठन की ओर से महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ लाइसेंस बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिलाएं जागरूक हुई तथा लाइसेंस बनवाने के लिए पंजीयन करवाया।
महिलाओं के लिए लगते हैं कैम्प

जिला परिवहन कार्यालय में केवल महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए महीने के पहले व तीसरे शनिवार को विशेष कैम्प लगता है। महिलाएं इन दिनों में लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकती है।
जागरुकता आई है
बिना यातायात नियमों की जानकारी वाहन चलाना स्वयं व दूसरों के लिए खतरा है। महिलाएं नियमों को लेकर जागरूक हुई है।

शांति बोहरा

सहूलियत भी है

महीने के पहले व तीसरे शनिवार को परिवहन कार्यालय में महिलाओं के विशेष कैम्प लगता है। इससे सहूलियत मिलती है।
वीरता बांठिया
चालान भी नहीं कटेगा
वाहन चलाते समय चालान कटने का भय रहता है। लेकिन अब ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद चालान नहीं कटेगा।

खुशबू भंसाली

बहुत जरूरी है

वाहन चलाने के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। जागरूकता से ही महिलाएं प्रेरित हुई है।
गुड्डी भंसाली
कैम्पों में प्रेरित करते है
समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान संस्थान के कार्यकर्ता महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए प्रेरित करते है।

मुकेश बोहरा अमन, संयोजक जैन अल्पसंख्यक सोसायटी

बहुत ही श्रेष्ठ पहल है
जागरूकता के चलते महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं है। बहुत ही श्रेष्ठ पहल है। अन्य महिलाएं भी लाइसेंस आवश्यक रूप से बनाएं।
डीडी मेघाणी, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो