scriptयदि बाबा साहब नहीं होते तो सबकी सम्मानजनक स्थिति नहीं होती, जानिए पूरी खबर | On Baba Sahebs Parinirvana Diwas Organizing throughout the district | Patrika News

यदि बाबा साहब नहीं होते तो सबकी सम्मानजनक स्थिति नहीं होती, जानिए पूरी खबर

locationबाड़मेरPublished: Dec 07, 2017 02:42:20 pm

– बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर जिलेभर में आयोजन…
– बाबा साहेब के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान
 

 Baba Saheb, Parinirvana Diwas

On Baba Sahebs Parinirvana Diwas Organizing throughout the district

बाड़मेर. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षा से जुड़कर समाज का उत्थान करने का संकल्प किया गया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समरोह समिति की ओर से जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी, एएसपी रामेश्वर मेघवाल, समिति संयोजक सुरेश जाटोल, उप अधीक्षक रतनलाल मेघवाल, पीएमओ डॉ. बीएल मंसुरिया, पूर्व संयोजक छगनलाल जाटोल, भैरूसिंह फुलवारिया व केवलचंद बृजवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल आदि ने चौहटन रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। जिला प्रमुख ने बाबा साहेब के सिद्धान्तों को आत्मसात करने की बात कही।
यहां भी हुए कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, प्रधान पुष्पा चौधरी, जिला प्रवक्ता मुकेश जैन, महामंत्री मूलाराम मेघवाल, चैनसिंह भाटी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेशदेव सहारण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने संबोधित किया। नेहरू युवा केन्द्र व क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी, डॉ हरपालसिंह राव, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना अधिकारी सत्यदेव शर्मा, लेखाकार राजेन्द्र पुरोहित एवं घेवरचन्द्र प्रजापति ने अंबेडकर की जीवनी पर चर्चा की। इसी तरह अम्बेडकर सर्किल पर भीम आर्मी अध्यक्ष गोविंद मौर्य व उपाध्यक्ष रमेश मंसूरिया की उपस्थिति में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बसपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष नारायणराम गर्ग सहित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रभारी गणपतलाल मेहरा, जिलाध्यक्ष मुंशीलाल, जिला मंत्री महावीरसिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन कुर्डिया आदि की उपस्थित में हुआ। इसी तरह भीम सेना और मेघवाल समाज के तत्वावधान में हाथमा में आजादसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, हरीश धनदे की अध्यक्षता और सोहनलाल मंसुरिया, सुरेश नामा के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। राणीगांव में बहुजन मुक्ति पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोतीराम मेणसा, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, भैरूसिह फुलवारिया के आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा हुई।

परेऊ के खेल मैदान में बुधवार को अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जन जागृति सम्मेलन हुआ। चौहटन विधायक तरुणराय कागा ने कहा कि यदि बाबा साहेब नहीं होते तो आज एससी-एसटी, ओबीसी वर्गों तथा महिलाओं की जो सम्मानजनक स्थिति है, वह नहीं होती। हमें शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करना होगा, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। संत अमृतराज महाराज, आचार्य डॉ. ओम महाराज, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल व जैसलमेर डीटीओ टीकूराम पूनड़ ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके भैरूलाल नामा, पाबूराम भील, बाबूलाल परिहार, रामाराम पूनड़, आसूराम बोखा, कालूराम वेगड़, देवाराम डांगी, हरिराम बोखा, जलाराम, पुखराज, पुरखाराम, वागाराम बोस, शेराराम, रामाराम प्रजापत आदि मौजूद थे। इसी तरह गिड़ा कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम हुआ।

बाबा साहेब को किया याद
शिव . दलित वर्ग के स्थानीय छात्रावास में बुधवार को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। दलित वर्ग समाज के अध्यक्ष खेताराम पंवार ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके भूराराम धन्दे, जुणेजों की बस्ती सरपंच थानाराम, कमलेश गर्ग आदि मौजूद थे।
धोरीमन्ना . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार प्रात: 11 बजे बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास व कल्याण में अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके उप प्रधान जयराम कुलदीप, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हेमाराम लूखा, लाखाराम भाखर, पेमाराम बिश्नोई आदि मौजूद थे। इसी तरह भाजपा की ओर से रेस्ट हाउस में कार्यक्रम हुआ। मंडल अध्यक्ष हरिराम मेघवाल, एबीईईओ भागीरथ गोसाई, जवानाराम गोसाई, मंडल महामंत्री स्वरूपसिंह खारी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमराराम अहम्पा, दिनेश बिश्नोई, रामाराम मेघवाल, तेजाराम दर्जी आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।

अर्पित किए श्रद्धासुमन
गुड़ामालानी . उपखंड मुख्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के नागरिकों ने बुधवार को बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। एबीईईओ धन्नाराम भदरू ने बाबा साहेब के विचारों को जीवन में ग्रहण करने का आह्वान किया। इस मौके नगर के पूर्व सरपंच बाबूलाल, प्रहलाद मेघवाल, प्रकाश नामा, अमराराम, सालूराम रोहिण, छगनलाल, दलाराम, तगाराम, चैनाराम गोयल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो