script

कोई भी खोज या आविष्कार एक दिन का प्रयास नहीं होता- प्रो. गुप्ता

locationबाड़मेरPublished: Jul 28, 2019 10:53:20 pm

Submitted by:

Moola Ram

कोई भी खोज या आविष्कार वैज्ञानिक के एक दिन का प्रयास नहीं होता है बल्कि दशकों की मेहनत का परिणाम है। एक आविष्कार के पीछे सैकड़ों वैज्ञानिकों की वर्षों की तपस्या होती है

Orientation Meet on Science Media Research

Orientation Meet on Science Media Research

बाड़मेर. कोई भी खोज या आविष्कार वैज्ञानिक के एक दिन का प्रयास नहीं होता है बल्कि दशकों की मेहनत का परिणाम है। एक आविष्कार के पीछे सैकड़ों वैज्ञानिकों की वर्षों की तपस्या होती है जिसका लाभ दुनिया को मिलता है। ये बात भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के पूर्व निदेशक प्रोफेसर अमिताव सेन गुप्ता ने शनिवार को यहां कही।
वे स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी जयपुर एवं भारत विकास परिषद् वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा की ओर से साइंस मीडिया रिसर्च पर ओरियन्टेशन मीट को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक का सदैव प्रयास रहता है कि प्रतिदिन पूर्ण आविष्कार को उन्नत एवं सटीक बनाया जाए। इस के प्रमाण में उन्होंने समय की 3500 साल की यात्रा से विद्यार्थियों को रूबरू कराया।
इससे पूर्व वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी जयपुर के तरूण कुमार जैन ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीस वर्षांे की यात्रा एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा के संरक्षक व पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष रामकुमार जोशी, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं मुख्य शाखाध्यक्ष ताराचन्द जाटोल, भारत विकास परिषद् राजस्थान पश्चिम प्रान्त के प्रकल्प संयोजक पुखराज राठी ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर प्रो. मांगीलाल जैन, प्रो दयालाल, नरेश भंसाली, नरेश सिंघवीए ओमप्रकाश गौड़, दीपक ठक्कर, बाबूलाल खत्री जसवंत गौड़, दिलीप तिवाड़ी, गोरधन प्रजापत, दिनेश बंसल, हरीश जांगिड़, दिनेश सिंघवी, घनश्याम, खीमसिंह आदि मौजूद रहे। संचालन ड़ॉ लक्ष्मीनारायण जोशी व आभार शाखा अध्यक्ष प्रदीप राठी ने व्यक्त किया।

ट्रेंडिंग वीडियो