scriptशहर की सड़कों में गड्ढे दे रहे दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह | Pain giving pit in city streets, irresponsible responsible | Patrika News
बाड़मेर

शहर की सड़कों में गड्ढे दे रहे दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह

बालोतरा. नगर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर प्रमुख मार्ग से आवागमन बंद होने पर दुपहिया, टैक्सी चालक शहर के भीतरी भागों से होकर गुजरते हैं। शहर के भीतरी मार्गों में सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे, बिखरी कंक्रीट पर हर दिन राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं व्यस्त यातायात पर गड्ढों के चलते संतुलन खोकर वाहन गिरने से राहगीर, चालक व सवार चोटिल, घायल होते हैं। नगर परिषद के मार्गों की मरम्मत नहीं करवाने से शहरवासियों में रोष है।

बाड़मेरAug 19, 2019 / 11:53 am

ओमप्रकाश माली

Pain giving pit in city streets, irresponsible responsible

Pain giving pit in city streets, irresponsible responsible

शहर की सड़कों में गड्ढे दे रहे दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह

– भीतरी इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त, लोग हो रहे परेशान
बालोतरा. नगर में ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर प्रमुख मार्ग से आवागमन बंद होने पर दुपहिया, टैक्सी चालक शहर के भीतरी भागों से होकर गुजरते हैं। शहर के भीतरी मार्गों में सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे, बिखरी कंक्रीट पर हर दिन राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं व्यस्त यातायात पर गड्ढों के चलते संतुलन खोकर वाहन गिरने से राहगीर, चालक व सवार चोटिल, घायल होते हैं। नगर परिषद के मार्गों की मरम्मत नहीं करवाने से शहरवासियों में रोष है।
नगर में एक माह से अधिक समय से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे लेकर पुराना पादरू बस स्टैण्ड से रेलवे द्वितीय फाटक तक सीवरेज लाइन शिफ्ंिटग कार्य के साथ ब्रिज के पिलर के गड्ढों की खुदाई, इनके निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते अधिकांश समय यह प्रमुख मार्ग बंद रहता है। इस पर शहर, क्षेत्र के लोग जो कारखानों, विभागों में काम, बाजार-सब्जी मण्डी खरीदारी, चिकित्सालय उपचार आदि कार्यों के लिए आना जाना करते हैं, वे शहर के भीतरी भागों से आवागमन करते हैं। इस पर शहर के भीतरी भागों में यातायात का दबाब अधिक बढ़ गया है। सुबह से देर रात तक हजारों वाहन गुजरते हैं। शहर के भीतरी बाजार की मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कई जगह सड़क टूटने पर कंक्रीट बिखरी हुई है। संकड़े बाजार में खरीदारों व वाहनों की भीड़ पर इनमें से सुरक्षित गुजरना राहगीरों, वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया है।
जनता की जुबानी

पेयजल लाइन कार्य को लेकर कई माह पूर्व चौराहे पर गड्ढा खोदा गया था। कार्य होने के बाद इसे सही नहीं किया। मुख्य बाजार के इस गड्ढे में गिरकर कई जने चोटिल हुए हैं। नगर परिषद प्रशासन को कई बार अवगत करवाया, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हंै। – भरत माली, व्यापारी
मुख्य मार्ग पर जारी निर्माण कार्य पर अधिकांश वाहन चालक, भीतरी मार्गों से गुजरते हैं। इन मार्गों में गडढे, बिखरी कंक्रीट पर हर दिन राहगीर, वाहन चालक परेशानी उठाते हैं। परिषद शीघ्र मरम्मत करवाएं। – संजय चौपड़ा, शहरवासी

Home / Barmer / शहर की सड़कों में गड्ढे दे रहे दर्द, जिम्मेदार बेपरवाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो