scriptथारनगरी में लोगों ने जमकर खेली होली, दूसरे दिन छायी रंगों और गुलाल की मस्ती,देखें वीडियो | People played very well holi in thar | Patrika News

थारनगरी में लोगों ने जमकर खेली होली, दूसरे दिन छायी रंगों और गुलाल की मस्ती,देखें वीडियो

locationबाड़मेरPublished: Mar 02, 2018 12:11:45 pm

Submitted by:

Moola Ram

थारनगरी में होली के दूसरे दिन शुक्रवार को धुलंडी पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।

People played very well holi,thar

People played very well holi in thar

बाड़मेर. थारनगरी में होली के दूसरे दिन शुक्रवार को धुलंडी पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए रंग व गुलाल लगाने लगे। इस दौरान अलग-अलग जगह बच्चे, युवा महिलाएं एवं पुरूष डीजे की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए ।
दी होली की शुभकामनाएं
लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी । इस दौरान मिठाईयां बांटी गई। सभी लोग गुलाल और रंगों से सराबोर नजर आए। लोग होली की मस्ती में पूरी तरह डूबे नजर आए।लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली के दूसरे दिन चले इस दौर में सभी लोगों के चेहर पर खुशियां साफ झलक रही थी। बच्चों में उत्साह था। महिलाएं भी नई पोशाक पहने होली खेलती नजर आई। धुलंडी पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
युवाओं में होली का क्रेज
युवाओं में होली को लेकर खास क्रेज नजर आया। शहर के कई युवा मोटरसाइकिलों पर सवार हो ढपली बजाते हुए गली-गली में लोगों को होली की बधाई देते रहे। इस दौरान लोगों ने रास्ते में मिलने वाले हर आदमी को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
होली पर ढूंढ के आयोजन
शहर में कल गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन हुआ था। शुक्रवार सुबह होलिका दहन के स्थान पर बच्चों को लाकर ढूंढ का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की आवाज के साथ कई महिलाएं, बच्चे, युवक होलिका दहन के स्थान पर पहुंचे। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। होली के दूसरे दिन चले इस दौर में सभी लोगों के चेहर पर खुशियां साफ झलक रही थी। बच्चों में उत्साह था। महिलाएं भी नई पोशाक पहने होली खेलती नजर आई। धुलंडी पर्व को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए रंग व गुलाल लगाने लगे। इस दौरान अलग-अलग जगह बच्चे, युवा महिलाएं एवं पुरूष डीजे की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो