बाड़मेर

पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करना

पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करनाअभियान आवाज 2020 का आगाज: एक माह चलेगा अभियानबाड़मेर. प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार व बलात्कार के मामलों को रोकने के लिए जिला पुलिस एक माह के लिए विशेष अभियान आवाज चलाएगी। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर गतिविधियां आयोजित करेगा। इसके लिए बाड़मेर पुलिस ने महिला अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई है।

बाड़मेरOct 22, 2020 / 08:29 am

ओमप्रकाश माली

Police will teach women respect

पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करना
अभियान आवाज 2020 का आगाज: एक माह चलेगा अभियान
बाड़मेर. प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचार व बलात्कार के मामलों को रोकने के लिए जिला पुलिस एक माह के लिए विशेष अभियान आवाज चलाएगी। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर गतिविधियां आयोजित करेगा। इसके लिए बाड़मेर पुलिस ने महिला अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपने अधिकारियों एवं कानून के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से प्रदेश भर में अभियान आवाज शुरु किया गया है। यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। सामाजिक कल्याण विभाग, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्यों को साथ लेकर ग्राम स्तर, स्कूल व कॉलेज तक अभियान के तहत काम किया जाएगा। इसकी नॉडल ऑफिसर सीओ सीमा चौपड़ा को बनाया गया है। आवाज 2020 का पोस्टर विमोचन आनंद शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, एएसपी नरपत सिंह, डिप्टी पुष्पेन्द्र सिंह, कोतवाल प्रेमप्रकाश, सदर थानाधिकारी रामनिवास बिश्रोई सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Home / Barmer / पुलिस सिखाएगी महिलाओं का सम्मान करना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.