scriptशहर के बदहाल मार्गों के गड्डे, बिखरी कंक्रीट दे रहे हादसों को निमंत्रण | Potholes of city's bad roads | Patrika News

शहर के बदहाल मार्गों के गड्डे, बिखरी कंक्रीट दे रहे हादसों को निमंत्रण

locationबाड़मेरPublished: Aug 22, 2019 07:42:21 pm

Submitted by:

Moola Ram

– वाहन फिसलने से होते हैं हादसे

Potholes of city's bad roads

Potholes of city’s bad roads

बालोतरा. नगर में क्षतिग्रस्त सड़कों व इन पर बिखरी कंकरीट हजारों वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। खड्डों से वाहन का संतुलन बिगडऩे तो कंकरीट पर इनके रपटने पर चालक, सवार चोटिल होते हैं। नगर के व्यस्तम व भीतरी मार्गों पर कई जगह यह स्थिति होने से हजारों वाहन चालक राहत को तरस गए हैं। नगर परिषद के इनकी मरम्मत नहीं करवाने से आमजन में रोष है।
नगर के व्यस्तम व भीतरी मार्गों पर कई जगह हुए बड़े बड़े गड्डे, व मरम्मत अभाव में इन पर बिखरी कंकरीट वाहन चालकों के लिए मुसीबत का दूसरा नाम बन गईहै। शहर के प्रमुख व व्यस्तम जोधपुर, समदड़ी, जसोल मार्ग व कई भीतरी मार्गों पर हुए बड़े बड़े गड्डे, व कंकरीट बिखरी हुई है।
इस पर आवागमन में हर दिन हजारों वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। व्यस्तम यातायात पर आगे निकलने के प्रयास में गड्डों से संतुलन बिगडऩे तो कंकरीट पर रपट कर वाहन गिरने से चालक, सवार चोटिल होते हंै। रात्री के अंधेरे में गड्डे, कंकरीट नजर नहीं आने पर वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी होती है।
वाहन गिरने, रपटने से कईजने चोटिल हो चुके हैं। इससे परेशान लोग कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोईध्यान नहीं दे रहे हें। इस पर किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इससे आमजन में रोष है।
सड़कें कई जगह से क्षतिग्रस्त

शहर की सड़कें कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं। इनमें हुए गड्ढे, बिखरी कंक्रीट से आवागमन को लेकर हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। हादसे होते हैं। शीघ्र मरम्मत करवाएं।
– प्रेम पाल सिंह

करवाएं मरम्मत

नगर में लंबे समय से कई मार्ग बदहाल हैं। इनमें हुए गड्डे, बिखरी कंक्रीट से मार्गों से गुजरते समय हादसे का डर सताता है। परिषद मरम्मत करवाएं।
– गुलाम रसूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो