8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफानी बरसात…बाड़मेर में 4 घंटे में बरसा 2 इंच पानी

बाड़मेर में जमकर बरसे बादल, दिन में हो गई शाम - सड़के बन गई नदियां- बरसात का सिलसिला जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 30 Aug 2020, 9:32 PM IST

तूफानी बरसात...बाड़मेर में 4 घंटे में बरसा 2 इंच पानी

तूफानी बरसात...बाड़मेर में 4 घंटे में बरसा 2 इंच पानी

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में रविवार को जमकर बादल बरसे। बाड़मेर शहर में करीब साढ़े चार बजे से शुरू हुआ बरसात का दौर देर शाम तक जारी रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक 18 एमएम बारिश रेकॉर्ड की गई। अचानक घटाएं तूफानी हवा के साथ बरसना शुरू हुई। काफी देर तक तेज हवा के साथ बरसात के बाद कुछ देर तक सिलसिला रुका। इसके दस मिनट बाद ही फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जो देर शाम तक जारी रही।
बाड़मेर शहर में शाम करीब 4.30 बजे बरसात का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान एक बार कुछ देर के लिए रुकी। वापस तेज बरसात का दौर चला जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में रविवार रात 8.30 बजे तक 51.3 एमएम बरसात रेकार्ड की गई।
दिन में हो गई शाम
अचानक छाई घटाओं से दिन में शाम हो गई। इसके कारण वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। काली घटाओं के कारण पूरे बाड़मेर शहर में अंधेरा छा गया। बरसात के चलते शहर की सड़कें दरिया बन गई। जगह-जगह पानी का भराव हो गया। लोगों को इससे भारी परेशानी हुई। कई जगह वाहन चालक जलजमाव में फंसे हुए दिखे।
शहर के नालों में उफान
शहर मैं तेज बरसात के चलते नालों में उफान आ गया। नाली ओवरफ्लो हो गए। इसके कारण पूरे शहर में सड़कों पर पानी पानी हो गया।
बूंद गिरी और बिजली बंद
बाड़मेर शहर में बरसात की बूंद गिरते ही विद्युत तंत्र फेल हो गया। बिजली गुल होने से शाम को लोग भारी परेशान हुए। बरसात के दौरान बिजली सुचारू के जिला कलेक्टर के निर्देश के बावजूद बिजली सुचारू नहीं होती हैं।