scriptराज नहीं बदलना,काज होंगे – राजे | Raj will not change, Kaj will be - Raje | Patrika News

राज नहीं बदलना,काज होंगे – राजे

locationबाड़मेरPublished: Sep 02, 2018 09:28:59 pm

Submitted by:

Dilip dave

खेमाबाबा मंदिर का बनेगा पैनोरमा- बालोतरा में सात दिन एवं
गिड़ा क्षेत्र में तीन दिन में मीठा पानी
– गोल-भीमरलाई के बीच दो करोड़ से बनेगा रेलवे अंडरब्रिज

राज नहीं बदलना,काज होंगे - राजे

राज नहीं बदलना,काज होंगे – राजे


बालोतरा, सिवाना, परेऊ.

मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने थार में रविवार को यात्रा के समापन पर सिवाना,पचपदरा और परेऊ की आमसभाओं में कहा कि काम के कीर्तिमान स्थापित होंगे। बार-बार राज नहीं बदलें। भाजपा के कार्यकाल में विकास हुआ है, कांगे्रस पचास साल में केवल झूठे आश्वासन देती रही। लाभार्थियों को मंच पर लाने पर कांग्रेस कहती है कि यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि अधिकाधिक लोगों को पता चले कि सरकार किस तरह लाभान्वित कर रही है । इसे समझकर लोग आगे भी जरूरतमंदों की मदद करे। सिवाना- कृषि मण्डी प्रांगण में हुई सभा मेंं मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई -भाई एक थाली में खाएं, एक जाति दूसरी जाति के साथ चलें, एक-धर्म दूसरे धर्म का सहयोग करें। ऐसे मुस्कराते राजस्थान का निर्माण करना चाहती हूं।कांग्रेस के राज में ठेकेदार पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा व उम्मेदसागर-धवा-कल्याणपुर-समदड़ी पेयजल योजना का कार्य छोड़ कर चले गए। उन्होंने यह कार्य किया। जिन्होंने पानी के लिए तरसाया, कार्य नहीं किया, उन्हें इस धरती पर पैर नहीं रखने दें। विधायक हमीरङ्क्षसह भायल ने कहा कि क्षेत्र में विकास के बहुत कार्य हुए है। जनता को राहत मिली है। कांग्रेस के कार्यकाल से लोग त्रस्त थे। मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है।
प्रभारी विधायक मानसिंह गुर्जर,शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह सिलोर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, सिवाना प्रधान परमेन्द्रर कंवर, समदड़ी प्रधान पिंकी चौधरी ने स्वागत व संबोधन दिया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजपालसिंह शेखावत, यूआईटी जोधपुर चेयरमैन डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।
दी श्रद्धांजलि

संत अभयराम महाराज, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व विधायक टीकमकांत, भाजपा नेता मूलसिंह भायल को श्रद्धाजंलि दी।
विधायक के खिलाफ पर्चे बंटे- मुख्यमंत्री की सभा से पहले स्थानीय विधायक के खिलाफ बाजार में पर्चे बांटे गए, जिसमें गंभीर आरोप लगे, ये पर्चे चर्चा में रहे।
परेऊ मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिका के जन्म से बुढ़ापे तक पालन पोषण की जिम्मेदारी भी अब सरकार कर रही हैं। अब नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को तत्काल ही फांसी की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। राजे ने सरकारी स्कूल की प्रतिभावान छात्राओ को साइकिलें वितरित की। उन्होंने महिलाओं के हाथ के हुनर की प्रंशसा करते हुए कहा कि बाड़मेर की महिलाओं की हस्तकला पूरे भारत भर ही नहीं विश्व में प्रसिद्ध हैं। इस काम में करीब 22 हजार महिलाएं संस्थान की अध्यक्ष रूमा देवी के साथ रोजगार लगी हुई है, जो अत्यंत ही गौरव की बात है।सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि गत पांच सालो में बाड़मेर जिले का द्रुत गति से विकास हुआ है। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि हमने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी है। अगले पांच सालों के लिए अगर जनता ने मौका दिया तो प्रत्येक पन्द्रह से बीस घरों की आबादी के बीच नल कनेक्शन दे दिए जाएंगे। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, भाजपा परेऊ मंडल अध्यक्ष नखत सिंह कालेवा, गिड़ा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार, बायतु अध्यक्ष चैनाराम कड़वासरा, श्यामलाल, मूलाराम बेरड़, सरपंच नगराज गोदारा, नरपत पूनड़ ने सम्बोधित किया।
केंद्रीय मंत्री डॉ सी आर चौधरी, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौत्तम, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, जिला यात्रा संयोजक आदूराम मेघवाल, संसदीय सचिव भैराराम सियोल उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे देरी से परेऊ पहुंची। गुलाब भारती महाराज के महादेव मंदिर में महंत ओंकार भारती महाराज से आशीर्वाद लिया। महंत ओंकार भारती महाराज, विधायक कैलाश चौधरी व महिला मोर्चा अध्यक्ष सिगरती चौधरी के साथ मंत्रणा की।
खेमा बाबा का पैनोरमा बनेगा
गिड़ा क्षेत्र में तीन.चार दिनों में मीठा पानी पहुंचाने, उपपखंड मुख्यालय बायतु पर लोक देवता सिद्ध श्री खेमा बाबा की जीवनी पर आधारित पेनोरमा बनाने की घोषणा की।

पांच कार्य लोकार्पित – बायतु मुख्यालय पर नवनिर्मित शारदे बालिका आवासीय विद्यालय, विधानसभा क्षेत्र के सीमेंटेड गौरव पथ सड़क, क्षेत्र के दो अंडर ब्रिज व पचपदरा से पाटोदी सड़क के चौड़ाईकरण समेत कुल पांच कार्यों का लोकार्पण किया।
पचपदरा के मंडापुरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे की देरी से शाम 5.06 बजे पहुंची। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति विकास की बजाय खुद के विकास के लिए होती थी। अब इस परंपरा को तोड़ें और सरकार नहीं बदलें। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी क्षेत्र का विकास करेगी। कांग्रेस ने राजनीति की भाजपा ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। 500 करोड़ के काम चल रहे हैं। कांगे्रस खजाना खाली होने की बात कहती रही जो प्रदेश का अपमान था। यह सहन नहीं होगा। सरकार के पास जनता की सेवा को पूरा पैसा है। विकास के लिए भाजपा को चुनें। राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस की कागजों वाली रिफाइनरी को धरती पर लगाया। इससे क्षेत्र व प्रदेश के लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। सभा को सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व बायतु विधायक कैलाश चौधरी, विधानसभा संयोजक भूराराम जांणी ने भी संबोधित किया।
विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत- पचपदरा में खारवाल समाज, सीईटीपी पदाधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। खारवाल समाज ने नमक खानों की पुनस्र्थापना के लिए जमीन व राशि स्वीकृत करने के लिए आभार जताया, वहीं सीईटीपी पदाधिकारियों ने 18 एमएलडी आरओ प्लांट स्वीकृत करवाने के लिए आभार ज्ञापित किया।
लोगों के बीच पहुंची मुख्यमंत्री – संबोधन बाद मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंची। लोगों ने गुलदस्ते, गुलदस्ते भेंट किए। लोगों ने मुख्यमंत्री को घेर लिया। पुलिसकर्मियों की सांसे फूल गई। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल व अन्य अधिकारियों ने जैसे-तैसे करके लोगों को हटाया।
ये थे मौजूद- केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, मंत्री राजपालसिंह शेखावत, कालीचरण सर्राफ, लूणी विधायक जोगाराम चौधरी, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह, संसदीय सचिव भैराराम सियोल, कल्याणपुर प्रधान हरीसिंह उमरलाई, पचपदरा सरपंच विजयसिंह खारवाल, मंडापुरा सरपंच प्रेमप्रकाश भील, गणपत बांठिया, सीईटीपी अध्यक्ष सुभाष मेहता आदि मौजूद थे।
कौन कहता है अमराराम बूढे है

मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि लोग कहते है राजस्व मंत्री अमराराम बूढ़े हैं। बूढ़ा आदमी इतने विकास के कार्य करवा सकता है। ये कहां बूढ़ें हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो