बाड़मेर

घेवरचंद खटीक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, सुबह ऐसा क्या हुआ कि उसके होश उड़ गए

https://www.patrika.com/barmer-news/

बाड़मेरAug 22, 2018 / 12:53 pm

Vijay ram

चारपाई के नीचे गहने रख कर सोया था, सुबह वह जब उठा तो देखकर होश उड़ गए; पता चला कि चोर उन्हें ले गए

बालोतरा/जोधपुर.
शहर के जोधपुर रोड स्थित सरदार भगतसिंह सर्किल के पास रात अज्ञात चोर सोने के गहने व सवा लाख रुपए ले उड़े। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात घेवरचंद खटीक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। घर के अंदर बुजुर्ग महिला सो रही थी। उसकी चारपाई के नीचे सोने के गहने व रुपए से भरा डिब्बा रखा हुआ था। देर रात अज्ञात चोर उसे उठे ले गए। सुबह जब वह उठा तो डिब्बा गायब देख उसके होश उड़ गए। उसके अनुसार डिब्बे में करीब बारह-तेरह तोले सोने के गहने, सवा लाख रुपए थे। जानकारी पर पुलिस ने मौका मुआवना किया। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
 

एक साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बाड़मेर. सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तारातरा निवासी कानाराम पुत्र भगवानाराम को गरफ्तार किया। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।
 

प्रतिभाओं का सम्मान अक्टूबर में
बाड़मेर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला शाखा की ओर से टाउन हाल में 28 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने बताया कि सत्र 2018 की माध्यमिक, उमावि परीक्षाओं में 75 व स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा में 60 फीसदी अंक प्राप्त प्रतिभाएं 20 सितम्बर तक अपनी अंक तालिका की फोटो प्रति प्रमुख मंत्री महेश दादाणी व संयोजक बाबूलाल गौड़ के पास जमा करवा सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
 

विधिक सेवा शिविर का आयोजन
बाड़मेर पत्रिका. जिला सेवा प्राधिकरण बालोतरा की ओर से मंगलवार को ग्राम न्यायालय न्यायाधिकारी सोनल पुरोहित की अध्यक्षता में शहर के आदर्श पार्क महावीर नगर में विश्व वृद्धजन दिवस पर शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वृद्धजन नागरिकों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अनुदान सहायता, इन्द्रा गांधी राष्ट्र वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्ध देखभाल सहित कई योजनाओं के लाभ बताए गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.