राजे बोलीं— वे यहां कानाफूसी करने आ जाएंगे लेकिन उनको बता दें कि भाजपा ने क्या किया है और कांग्रेस ने क्या?

bhawani singh | Publish: Sep, 02 2018 03:48:22 PM (IST) Barmer, Rajasthan, India
https://www.patrika.com/barmer-news/
बाड़मेर/ गुड़ामालानी/ चौहटन.
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने थार में गुड़ामालानी, चौहटन और बाड़मेर की तीनों सभाओं के बाद परेउू से भी कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर तंज कसे। उन्होंने प्रस्तावित स्वाभिमान रैली को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। गुड़ामालानी में उमड़ी भीड़ पर मुख्यमंत्री उत्साहित रही। चौहटन में मठ के विकास को २.५ करोड़ की घोषणा की। बाड़मेर में काले झण्डे दिखाने पर कहा कि यह काला टीका है, जो लगना ही चाहिए। तीनों सभाओं में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मिलकर साथ देंगे तो आने वाले ५ वर्षों में ऐसा राजस्थान बनाएंंगे जिस पर सभी को गर्व होगा। ना मैं किसी से डरी हूं ना डरूंगी।
ये बातें कहीं
बाड़मेर शहर के आसपास की कॉलोनियों को नगरपरिषद में शामिल किया जाएगा।
रिफाइनरी क्षेत्र के पास १०० करोड़ रुपए से स्किल डवलपमेंट स्कूल बनेगा।
गुड़ामालानी में रतनपुरा-गुड़ामालानी आेवरब्रिज छह किलोमीटर बनेगा।
नर्मदा नहर का पानी दिसंबर माह तक २६३ गांवों में पहुंचेगा।
बाड़मेर में तीन सौ करोड़ की बाड़मेर लिफ्ट योजना का कार्य पूरा होगा।
कांग्रेस ने चुनावी फायदे के लिए रिफाइनरी का आनन-फानन में शिलान्यास किया। सोनिया गांधी को बुलाने के लिए अशोक गहलोत ने झूठी वाहवाही लूटी। रिफाइनरी का एमओयू प्रदेश हित में नहीं था। भाजपा ने नया एमओयू कर चालीस हजार करोड़ बचाए और रिफाइनरी का कार्य प्रांरभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बलात्कारी को फंासी की सजा का प्रावधान किया है और दो मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई है। मासूमों के साथ दुष्कर्म करने वालों को कड़ी सजा का प्रावधान किया है। दिल्ली में निर्भया मामला हुआ था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनङ्क्षसह और सोनिया गांधी कुछ नहीं बोले थे। कांग्रेस जातिवाद की राजनीति करती है। कानाफूसी करने आ जाएंगे लेकिन उनको बता दें कि भाजपा ने क्या किया है और कांग्रेस ने क्या?
रात्रि विश्राम भादरेस में...
मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का कार्यक्रम नाकोड़ा तय था लेकिन इसकी जगह भादरेस में किया गया। यहां से रविवार को परेऊ, सिवाना, पचपदरा में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। नागाणा में दर्शन बाद जयपुर को रवाना होगी।
सौंपे ज्ञापन...
सभा समापन पर लोगों ने ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं व दिव्यांगों को साइकिल वितरित की। जैन संत तरूण सागर महाराज के देवलोक गमन पर मुख्यमंत्री भावुक हो गईं.
अब पाइए अपने शहर ( Barmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज