script‘राजीव आधुनिक भारत के निर्माता’ | 'Rajiv is creator of modern India' | Patrika News

‘राजीव आधुनिक भारत के निर्माता’

locationबाड़मेरPublished: Aug 21, 2018 10:18:53 am

Submitted by:

Moola Ram

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती

gandhi family pay tribute to rajiv gandhi on his death anniversary

‘Rajiv is creator of modern India’

शिव . पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता देरावारसिंह, विधानसभा सचिव प्रवीणसिंह राजपुरोहित, मेघवाल समाज ब्लॉक अध्यक्ष खेताराम, राजूजोगल, चेनाराम, फोटाराम मेघवाल, सरूपमाली, अंकित मीणा, प्रवीण माली, राजेंद्र, चंपाराम, गणेश, बसायाखान सहित कई जने उपस्थित रहे।
धोरीमन्ना . ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप व पंचायत समिति प्रधान ताजाराम चौधरी ने पूर्व माल्यार्पण किया। उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित किए।
बायतु . स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कार्यों को हम भुला नहीं सकते। बीसीसी पूर्व चेयरमैन डूंगराराम काकड़ ने कहा कि राजीव गांधी का भारत के विकास में अहम योगदान रहा। इस दौरान प्रवक्ता मनीष गोदारा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल साईं, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजेश पोटलिया, घमंडाराम गोदारा, अजय पाल मौजूद रहे।
चौहटन . राजीव गांधाी जयंती पर स्थानीय डाक बंगले में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके जीन चरित्र से प्रकाश डाला। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंगाराम सुंदरा ने राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया।
वहीं यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नरेश भादू, किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकराराम कड़वासरा, विधि प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पोटलिया ने संबोधित किया।

इस दौरान प्रवीण चौधरी, फताराम गोदारा, बाबूलाल गोदारा, दक्ष महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश कागा, यूथ कांग्रेस सचिव ताजू खान, सरुपाराम मेघवाल, लक्ष्मण कड़वासरा, किसनाराम सेवर, धर्मपाल सारण, जोगाराम गोदारा सहित अन्य ने शिरकत की।
गुड़ामालानी . उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री के नेतृत्व में सोमवार को हरिजन बस्ती राविद्यालय में पौधरोपण किया गया। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को लेकर पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्रसिंह राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री कान्तिलाल सोनी, कार्यकर्ता कैलाश भार्गव, निर्मल सोनी, जेठूदान चारण, दिनेश पटेल आदि ने पौधे लगाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो