script

Video : दुष्कर्म प्रयास के अज्ञात आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम

locationबाड़मेरPublished: May 18, 2019 10:16:04 pm

Submitted by:

Moola Ram

-एएनएम से किया था दुष्कर्म का प्रयास
-18 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी
-मामले को पुलिस ने 9 दिन तक दबाया

Reward of Rs 5000 on unknown accused for attempting misdeed

Reward of Rs 5000 on unknown accused for attempting misdeed

बाड़मेर. गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एक एएनएम के साथ दुष्कर्म के प्रयास के अज्ञात आरोपी तक पुलिस करीब 18 दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई। अब पुलिस ने उस पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने बताया कि घटना के बाद से अज्ञात आरोपी की दस्तयाबी नहीं होने पर इनाम घोषित किया गया है। आरोपी को पकड़वाने या जानकारी देने पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह था पूरा मामला

जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के एक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एएनएम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला 30 अप्रेल को दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस ने इसे 9 दिन तक दबाए रखा। इस बीच सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी वायरल हुई तो पुलिस ने चुनाव के कारण जानकारी नहीं दे पाने का बहाना बनाया।
एफआइआर के अनुसार 29 अप्रेल की शाम उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम ड्यूटी खत्म होने के बाद क्वार्टर में थी। उस दौरान एक अज्ञात युवक पहुंचा। एएनएम से अज्ञात जानकारी मांगकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला 30 अपे्रल को दर्ज किया। वहीं 2 मई को बयान लिए और मेडिकल करवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो