8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो ट्रक भिड़े, परखचे उड़े, एक चालक की फंसने से मौत

सड़क हादसे मे एक की मौत, दो घायल आधे घंटे तक मार्ग जाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jan 2023, 11:51 PM IST

दो ट्रक भिड़े, परखचे उड़े, एक चालक की फंसने से मौत

दो ट्रक भिड़े, परखचे उड़े, एक चालक की फंसने से मौत


जसोल के मेगा हाइवे के गांव असाडा के समीप मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोर की भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इनमें भरे अनार सड़क पर बिखर गए। हादसे में एक की मौत व दो जने गंभीर रूप से घायल हुए।
जानकारी के अनुसार असाडा रोड मेगा हाईवे पर कोहरा होने पर मार्ग से विपरित दिशा से आ रहे ट्रकों के चालकों को कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। इससे पहले वे संभलते, इतने में ट्रक आपस में भिड़ गए। तेज भिड़ंत पर दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दो घायलों को तुंरत बालोतरा राजकीय नाहटा हॉस्पिटल पहुंचाया । एक चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से फंसे चालक को बाहर निकाल हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर जसोल पुलिस मौके पर पहुंची।
आधे घंटे तक मार्ग जाम
जसोल थानाधिकारी डिम्पल कंवर ने बताया की हादसे मे मोटाराम पुत्र पेमाराम उम्र 28 साल निवासी लेंगो की ढाणी गिड़ा का रहने वाला था जो की बालोतरा से सिणधरी की तरफ जा रहा था, हादसे के दौरान ट्रक मे फ़स गया जिसे लोगो की सहायता से बाहर निकला व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वही कंवराराम पुत्र हरखा राम जाट उम्र 23 वर्ष निवासी भूका भगत सिंह, जसा राम पुत्र तेजाराम जाट उम्र 25 साल निवासी होडू सिणधरी हादसे मे घायल हुए है, जिनका उपचार राजकीय नाहटा अस्पताल मे चल रहा है, इस हादसे में आधे घंटे से कुछ अधिक समय तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क के साइड में खड़ा करवाया। मार्ग खुलवाया। इस पर वाहन चालकों ने राहत महसूस की।