scriptआरटीआइ कार्यकर्ता– जगदीश की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार | RTI activist - Two arrested for murder of Jagdish | Patrika News

आरटीआइ कार्यकर्ता– जगदीश की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

locationबाड़मेरPublished: Oct 08, 2019 10:46:36 pm

Submitted by:

Ratan Singh Dave

आरटीआइ कार्यकर्ता जगदीश गोलिया की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RTI

RTI

बाड़मेर. आरटीआइ कार्यकर्ता जगदीश गोलिया की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महेन्द्रसिंह व गोपालसिंह पुत्र लालसिंह निवासी सराणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेन्द्र घटनाक्रम के दौरान ट्रैक्टर चला रहा था।
दोनों आरोपी सगे भाई हैं। मारपीट के आरोप में आरटीआइ कार्यकर्ता जगदीश गोलिया को शनिवार को गिरफ्तार किया था तब इन दोनों को भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन इन दोनों की जमानत हो गई थी।
जगदीश की जमानत से पहले ही तहसीलदार ने कहा था कि इसको उपचार की जरूरत है। इसलिए जगदीश की जमानत नहीं हो पाई थी।

जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक सुभाष खोजा ने मंगलवार को मृतक जगदीश गोलिया की मां वरजूदेवी के बयान दर्ज किए हैं।
– दो आरोपी गिरफ्तार

पचपदरा थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
– शरद चौधरी, पुलिस अधीक्षक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो