साधारण महिला की असाधारण उड़ान दिखाती है 'रूमादेवी द-क्रूसेडर'
बाड़मेरPublished: May 24, 2023 01:24:17 pm
-फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया की विशेष प्रस्तुति


साधारण महिला की असाधारण उड़ान दिखाती है 'रूमादेवी द-क्रूसेडर'
महिला सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी पर बनी फिल्म रूमा देवी-द क्रूसेडर का प्रीमियर शो राजीविका के सहयोग से जेएलएन मार्ग पर स्थित इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में अायोजित हुआ। इस अवसर पर रूमा देवी और राजीविका की प्रोजक्ट मैनेजर नीरू नरूका की ओर से फिल्म की यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शो देखने के लिए कई जिलों की महिलाएं जयपुर पहुंची थी।फिल्म्स डिवीजन ऑफ़ इन्डिया निर्मित फिल्म सीनियर फिल्म मेकर वीपी धर के सम्पादन और निर्देशन में बनी है। जिसका निर्माण कार्य डीवीपी फिल्मस् ने किया है। जिसमें रूमा देवी के बचपन के संघर्ष से लेकर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया है।