scriptकृष्ण जन्म पर झूमेंगे शहरवासी, निकलेगी पदयात्रा | Sankirtan, Jagran and Janmotsav will be organized in temples | Patrika News

कृष्ण जन्म पर झूमेंगे शहरवासी, निकलेगी पदयात्रा

locationबाड़मेरPublished: Aug 23, 2019 07:22:57 pm

Submitted by:

Moola Ram

– देवालयों में संकीर्तन, जागरण व जन्मोत्सव के होंगे आयोजन- बालोतरा से पचपदरा तक निकलेगी पावन पद यात्रा
– ब्रह्मधाम आसोतरा में होगा विशेष आयोजन

Sankirtan, Jagran and Janmotsav will be organized in temples

Sankirtan, Jagran and Janmotsav will be organized in temples

बालोतरा. शहर व क्षेत्र में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। देवालयों में आधी रात बाद भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने पर श्रद्धालु नंदोत्सव मनाएंगें। कई भक्त खुशी में गीत गाते हुए नृत्य भी करेंगे। आरती उतार प्रसाद वितरित किया जाएगा। पर्व को लेकर शहर, क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
पर्व को लेकर देवालयों में खास सजावट की गई है। बाल गोपाल के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं। नगर के मोहनरायजी मंदिर, जानकीरायजी मंदिर, नई चोंच मंदिर, नृसिंह मंदिर, हनुमान मंदिर आदि देवालयों में धूमधान से जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिरों में संर्कीतन, जागरण के विशेष आयोजन होंगे। रात 12 बजे भगवान के जन्म पर कई कार्यक्रम होंगे। आरती के बाद पंचामृत, पंजरी का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। श्री ब्रह्मधाम तीर्थ व राजपुरोहित विकास न्यास के रामलाल राजपुरोहित ने बताया कि तीर्थ पर चार्तुमास कर रहे ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सान्निध्य में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
निकलेगी पद यात्रा

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में शनिवार को माली समाज बालोतरा के तत्वावधान में वृन्दावन धाम भगवती आश्रम पचपदरा तक पावन पद यात्रा का आयोजन होगा। सुबह 7 बजे माली समाज भवन गांधीपुरा से महामण्डलेश्वर राघवदास महाराज, समदड़ी बगेची गादीपति नृसिंगदास महाराज के सान्निध्य व खेताराम माली, चेतन कच्छवाह, दौलत सुंदेशा, अमराराम सुंदेशा के नेतृत्व में गाजे बाजे से यात्रा रवाना होंगे।
इसमें शामिल हजारों श्रद्धालु भजन गाते, जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए भगवती आश्रम पहुंचेंगे। झांकिया आकर्षण का केन्द्र होगी। भजन गायक प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, राजेश पंवार, आदि भजन गायक भजनों की प्रस्तुती दी। यात्रा को सफल बनाने में एक दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो