scriptआपदाकाल में पीडि़त मानवता की सेवा सराहनीय कार्य | Service to humanity suffering during disaster | Patrika News

आपदाकाल में पीडि़त मानवता की सेवा सराहनीय कार्य

locationबाड़मेरPublished: May 09, 2021 12:17:43 am

Submitted by:

Dilip dave

-युवाओं के वैक्सीनेशनल के लिए १.५१ लाख रुपए भेंट

आपदाकाल में पीडि़त मानवता की सेवा सराहनीय कार्य

आपदाकाल में पीडि़त मानवता की सेवा सराहनीय कार्य

बाड़मेर. अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर शनिवार को जिला रेडक्रास समिति की ओर से युवाओं के वैक्सीनेसन के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.51 लाख रूपए की राशि भेंट की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि आपदाकाल में पीडि़त मानवता की सेवा सराहनीय कार्य है जिसके लिए रेडक्रास हमेशा ही आगे रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन समय में मदद कर जिला इकाई ने रेडक्रास के सिंद्धातों को सार्थक किया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु ने कहा कि आपदाकाल में रेडक्रास की सेवाएं हमेशा ही सराहनीय रही है।

उन्होनें कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान रेडक्रास की जिला इकाई की ओर से जिला अस्पताल के 25 ऑक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करवाए गए थे, जिससे मरीजों के उपचार में काफी मदद मिली थी। जिला रेडक्रास सोसयटी सचिव यज्ञदत्त जोशी ने रेडक्रास बाड़मेर की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी।
रेडक्रास बाड़मेर इकाई के कोषाध्यक्ष बद्रीप्रसाद शारदा और संजय सोनी भी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो