scriptजर्जर सड़कें, लोग परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान | Shabby roads, people disturbing, not giving responsible attention | Patrika News

जर्जर सड़कें, लोग परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

locationबाड़मेरPublished: Dec 16, 2018 10:06:11 pm

Submitted by:

Dilip dave

– दो दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत

जर्जर सड़कें, लोग परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

जर्जर सड़कें, लोग परेशान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

सिवाना. क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के सम्पर्क मार्ग व पड़ोसी जिलों को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग लम्बे समय से जर्जर व खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। नई खाखरलाई गांव में दो किमी, मेली से कुंपावास दस किमी, सिवाना से देवड़ा पन्द्रह किमी, बिजलियां से अर्जियाना तीन किमी, साईजी की बेरी सम्पर्क मार्ग सात किमी, धारणा से ताण्डाबेरा पादरू पन्द्रह किमी तथा पादरू से जुडऩे वाले मुख्य मार्ग सहित अधिकांश सड़कें गत पांच साल से खस्ताहाल है।पादरू से बालोतरा 45 किमी, पादरू से मिठौड़ा 6 किमी, पादरू से बावतरा 6 किमी तथा पऊ से कांखी पांच किमी मार्ग गत एक दशक से क्षतिग्रस्त है। मुख्य सड़कें लम्बे समय से जर्जर होने के कारण दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पादरू से बावतरा सड़क पर तो जगह-जगह कंक्रीट व पत्थर निकलने व बड़े-बड़े गढ्डे होने से हर समय हादसे का डर रहता है। कई बार राहगीर यहां चोटिल हो चुके हैं। निप्र.
स्थिति खराब, लोग परेशान – पादरु से मिठौड़ा बालोतरा 45 किमी दूरी के मध्य मिठौड़ा से पादरू, दाखां से जागसा सड़क की स्थिति ज्यादा खराब है। लोग परेशान है। सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही।
– सवाईसिंह राठौड़

स्थिति खराब, लोग परेशान – पादरु से मिठौड़ा बालोतरा 45 किमी दूरी के मध्य मिठौड़ा से पादरू, दाखां से जागसा सड़क की स्थिति ज्यादा खराब है। लोग परेशान है। सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही।
– सवाईसिंह राठौड़

हादसे को न्योता दे रहे गड्ढे

सिवाना. कस्बे के गांधी चौक में मुख्य मार्ग के मोड़ पर एक माह से खुदे गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। पादरू रोड व ग्राम पंचायत रोड तिराहे पर भी लम्बे समय से गड्ढा खुदा हुआ है। दोनों गड्ढों को टेलीफोन केबल व सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए सम्बंधित कार्यकारी एजेंसियों ने खोदे हैं। कार्य पूरा नहीं होने के कारण गड्ढे खोद कर छोड़ दिए हैं, जो अनहोनी का न्योत रहे हैं। निप्र.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो