script

शनि जयंती पर निकली शोभायात्रा, झांकियों पर पुष्प वर्षा, मांगी खुशहाली की कामना

locationबाड़मेरPublished: Jun 04, 2019 12:01:17 pm

https://www.patrika.com/barmer-news/

Shobhayatra on Saturn jubilee, flower showers on peeps

Shobhayatra on Saturn jubilee, flower showers on peeps

शनि जयंती पर निकली शोभायात्रा, झांकियों पर पुष्प वर्षा, मांगी खुशहाली की कामना

– शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
बालोतरा.

शहर व क्षेत्र में सोमवार को न्याय के देवता भगवान शनि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यकर्मों में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
नगर के देशान्तरियो धोरा स्थिति श्री गणेश शनि मंदिर में श्री सूर्य मंडल के तत्वावधान में शनि जयंती मनाई गई।
इसे लेकर मंदिर की खास सजावट की गई। भगवान शनि देव की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। प्रतिमा का नव वस्त्रों , गहनों से शृंगार किया गया। आरती उतार कर माखन मिश्री भोग लगाया गया। गाजे-बाजे से मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए भगवान शनि देव के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर, प्रसाद, तेल चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे से मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। नगर परिषद सभापति रतन खत्री,पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नेमीचंद सोनी, संरक्षक, सुरेश सिंघल, प्रकाश सोनी आदि मौजूद थे। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार युवा महाराणा प्रताप, शिवाजी के रूप धरे धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। इनके पीछे सैकड़ों बालिकाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। इसमें शामिल श्री शनि देव, शिव परिवार, शनि सिगनापुर दर्शन ,दशा अवतार विष्णु अवतार , मयुर नृत्य, राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। इसके पीछे शनि देव की तस्वीर के साथ पुजारी शनि देव की ज्योत के साथ चल रहा था। शोभायात्रा व्यवस्थापक प्रवीण चोपड़ा, विकास जिंदल, कमलेश जाटोल, ओमप्रकाश भाटी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा गुजरने पर इसे देखने नगरवासी उमड़े। इन्होंने झांकियों के दर्शन कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मंदिर पहुंच शोभायात्रा विसर्जित हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नेमीचंद सोनी, उपाध्यक्ष प्रताप घंाची, संरक्षक सुरेश सिंघल, कोषाध्यक्ष सरजुप्रसाद रंगवाला, सचिव हीरालाल प्रजापत, सहप्रवक्ता नरेश परिहार, पवन गोयल, मंगलाराम सोलंकी , नरेश वेदमूथा, महेंद्र माली, गौतम गहलोत, खीमाराम , देवीलाल प्रजापत , जिग्नेश मेवाड़ा आदि मौजूद थे।
सिवाना.कस्बे के जीनगरों का वास के भगवान शनिदेव मन्दिर प्रांगण में शनि मण्डल के तत्वावधान में धूमधाम से जयंती मनाई गई। भगवान शनिदेव की प्रतिमा का विशेष पूजन कर शृंगार किया गया। भोग आरती उतारी गई। हवन में लादूराम, बाबूलाल, मदनलाल आदि ने आहुतियां दी। प्रदेश व देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पारसमल, अशोककुमार , त्रिलोकचंद, केशूलाल, पुजारी दिलीप जोशी मौजूद थे। साढ़े दस बजे मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की।

ट्रेंडिंग वीडियो