scriptचार खिलाडिय़ों ने जीता रजत, खो-खो अंडर 17 में बाड़मेर का नाम रोशन किया | sport news : Four players won silver | Patrika News

चार खिलाडिय़ों ने जीता रजत, खो-खो अंडर 17 में बाड़मेर का नाम रोशन किया

locationबाड़मेरPublished: Jun 29, 2019 06:47:36 pm

Submitted by:

Moola Ram

केंद्रीय विद्यालय (Central School) जालीपा केंट के चार छात्रों ने खो-खो (Kho-kho ) अंडर 17 में बाड़मेर का नाम रोशन किया।

sport news : Four players won silver

sport news : Four players won silver

रामसर. केंद्रीय विद्यालय (Central School) जालीपा केंट के चार छात्रों ने खो-खो (Kho-kho ) अंडर 17 में बाड़मेर का नाम रोशन किया। आगरा में 22 से 26 जून तक आयोजित केंद्रीय विद्यालयों की 50वीं खेलकूद (tournament) प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं चार खिलाडिय़ों ने जीता रजत ( won silver) इसमें नेपालसिंह बांदरा, ओमप्रकाश, सुरेंद्रसिंह व कृष्ण कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लौटने पर विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
वहीं इधर…

सामूहिक रुद्राभिषेक महोत्सव कल

बाड़मेर. आचार्य समाज के रामेश्वर महादेव में मंदिर में रविवार को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन समाज अध्यक्ष राणामल पटवारी व संरक्षक ईश्वरलाल आचार्य की अध्यक्षता में होगा।
रुद्राभिषेक समिति प्रभारी रामस्वरूप आचार्य ने बताया कि इस दौरान सुबह 6.30 बजे सामूहिक पूजन, 9.30 बजे अभिषेक पूजा, 12.30 बजे महाआरती व 1 बजे महाप्रसाद का आयोजन होगा। उन्होने बताया कि इस मौके पर सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं शनिवार शाम को महिला सत्संग का आयोजन होगा।
दिव्यांगों को मिले 10 फीसदी आरक्षण

बालोतरा. राष्ट्रीय दिव्यांग महासंघ नई दिल्ली शाखा बालोतरा ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देने व पेंशन बढ़ाकर 1500 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे वे आत्मनिर्भर होकर जीवन जी सकेंगे।
अध्यक्ष गोतम संत, किशोर माली, थानसिंह मेवानगर, नरसाराम प्रजापत चान्देसरा, सिमरथा राम चौधरी आसोतरा मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो