scriptकांगों के संदिग्ध मरीज ने बिना सूचना जोधपुर में छोड़ा अस्पताल | Suspected Congo patient left hospital in Jodhpur without notice | Patrika News

कांगों के संदिग्ध मरीज ने बिना सूचना जोधपुर में छोड़ा अस्पताल

locationबाड़मेरPublished: Sep 21, 2019 05:58:44 pm

Submitted by:

Moola Ram

कागों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जेठांतरी गांव में एक किशोर के कांगों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

Suspected Congo patient left hospital in Jodhpur without notice

Suspected Congo patient left hospital in Jodhpur without notice

समदड़ी/बाड़मेर. कागों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जेठांतरी गांव में एक किशोर के कांगों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। पीडि़त को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन शुक्रवार को वह बिना डिस्जार्च हुए अस्पताल छोड़ कर चला गया। इधर संदिग्ध मरीज की जानकारी पर चिकित्सा विभाग की टीम पीडि़त के गांव पहुंची।
जानकारी के अनुसार जेठन्तरी निवासी राहुलदास (14) पुत्र रमेशदास को तेज बुखार आने पर दो दिन पूर्व बालोतरा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। शुक्रवार को अचानक तबीयत अधिक खराब होने जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल रैफ र किया गया। यहां पर जांच में कांगो फीवर के संदिग्ध होने की जानकारी सामने आई। एमडीएम अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज बिना किसी सूचना के हॉस्पिटल छोड़ कर कहीं चला गया।
अभी कोई रिपोर्ट नहीं आई

अभी जोधपुर से रिपोर्ट हमारे पास नहीं आई है। प्राथमिक सूचना मिलते ही एक चिकित्सा टीम का गठन कर जेठन्तरी उनके आवास भेजा गया। परिजनों व आस पास में सर्वे कर सैम्पल लिए गए दवाइयां दी गई तथा स्प्रे भी किया गया। रिपोर्ट आने पर ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि को सकेगी।
– डॉ. संजय शर्मा, ब्लॉक चिकित्साधिकारी सिवाना

बिना सूचना के छोड़ा अस्पताल

अस्पताल में भर्ती बालोतरा क्षेत्र के किशोर ने शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए बिना ही अस्पताल छोड़ दिया था। उसका उपचार यहां शिशु रोग विभाग में चल रहा था।
डॉ. महेंद्रकुमार आसेरी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल जोधपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो